फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stree 2 Box Office Collection Day 40: स्त्री 2 का जलवा अब भी कायम, 40वें दिन हुई इतनी कमाई

Tue, 24 Sep 2024 07:32 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव अभिनीत फिल्म 'स्त्री 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। यह 2024 की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इसने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों को कमाई के मामले में धूल चटा दी है। रिलीज के इतने दिन बाद भी यह सिनेमाघरों में अपनी पकड़ बनाई हुई है। यह फिल्म अपने छठे सप्ताह में है। हालांकि, आज फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है। चलिए जानते हैं 'स्त्री 2' ने 40वें दिन कितनी कमाई की।
 
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म स्त्री 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
महज 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की इस फिल्म ने सफलता का परचम लहराते हुए इतिहास रच दिया है। यह हिंदी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉरर-कॉमेडी फिल्म साबित हुई है। इतना ही नहीं यह 'एनिमल', 'पठान' और 'गदर 2' जैसी फिल्मों को शिकस्त देने के बाद भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनने की राह पर निकल गई है। फिल्म अब 600 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने के लिए संघर्ष कर रही है।
विज्ञापन

3 of 5
स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम: @rajkummar_rao
15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही बंपर ओपनिंग ली थी। इस फिल्म ने प्री पेड प्रीव्यू में 8.5 करोड़ रुपये और पहले दिन 51.8 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इसके साथ फिल्म ने पहले हफ्ते में 291.65 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 'स्त्री 2' ने दूसरे हफ्ते में भी अपने शानदार प्रदर्शन को बरकरार रखा। इसने रिलीज के दूसरे हफ्ते में 141.4 करोड़ रुपये की कमाई की।

4 of 5
फिल्म स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
इस फिल्म ने तीसरे हफ्ते में 70.2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। चौथे हफ्ते इसकी कमाई 36.1 करोड़ रुपये रही। पांचवें हफ्ते इसने 24.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया। 37वें दिन पांच करोड़ रुपये का कारोबार किया। 38वें दिन इसने 3.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म ने रविवार की छुट्टी का फायदा उठाते हुए उछाल के साथ पांच करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, आज फिल्म की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'स्त्री 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
आज सोमवार को फिल्म का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और इसकी कमाई लाखों में सिमट गई। 'स्त्री 2' ने 40वें दिन एक करोड़ 25 लाख रुपये की कमाई की। वहीं, अब फिल्म का कुल कलेक्शन 578.9 करोड़ रुपये हो चुका है। 'स्त्री 2' को टक्कर देने के लिए हाल के दिनों में कोई बड़ी रिलीज नहीं हुई है। करीना कपूर खान अभिनीत फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' साथ ही 'तुम्बाड' भी री-रिलीज हुई है। हालांकि, दोनों ही फिल्मों से 'स्त्री 2' की कमाई पर कोई असर नहीं पड़ा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें