स्त्री 2
- फोटो : इंस्टाग्राम: @shraddhakapoor
चौथे हफ्ते में फिल्म ने 36.1 करोड़ रुपये जुटाए। फिल्म ने 30वें दिन 3.35 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वीकएंड पर फिल्म को थोड़ी राहत मिली है। 'स्त्री 2' ने 31वें दिन उछाल के साथ 5.4 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, आज भी फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी हुई है। 'स्त्री 2' ने 32वें दिन 5.84 करोड़ रुपये बटोरे। वहीं, अब फिल्म का कुल कलेक्शन 553.94 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के साथ पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना जैसे अन्य कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।