फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shraddha Kapoor: श्रद्धा कपूर ने बेहद उत्साह के साथ मनायी दिवाली, साझा कीं त्यौहार से जुड़ी प्यारी तस्वीरें

Fri, 01 Nov 2024 12:49 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shraddha Kapoor Diwali Celebrations: अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने दिवाली के त्यौहार से जुड़ी कुछ तस्वीरें साझा की हैं,  जिनमें वो अपने परिवार के साथ इस त्यौहार को मनाते नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों के माध्यम से अभिनेत्री ने बताया है कि उनकी दिवाली कैसी रही है। 
 
विज्ञापन
1 of 5
श्रद्धा कपूर-पद्मिनी कोल्हापुरी - फोटो : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor
श्रद्धा कपूर ने पूरे परिवार के साथ दिवाली का त्यौहार मनाया। अभिनेत्री ने इस दौरान माता-पिता समेत सभी प्रियजनों के साथ इस खुशनुमा पल को साझा किया है। अपनी पिछली फिल्म स्त्री 2  की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद अभिनेत्री पूरी तरह से अपनी छुट्टियों का आनंद ले रही हैं। दिवाली के सेलिब्रेशन का भी भरपूर आनंद लेते हुए उन्होंने कुछ तस्वीरें साझा की हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor
अभिनेत्री ने कई तस्वीरें साझा की हैं। इनमें से पहली तस्वीर में अभिनेत्री फ्लोरल पिंक और बेज आउटफिट पहने बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। खुले बालों के साथ श्रद्धा काफी आकर्षक लग रही हैं। इस तस्वीर में वह अपने प्यारे कुत्ते को दुलार से पकड़े हुए नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
श्रद्धा कपूर-शक्ति कपूर-पद्मिनि - फोटो : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor
एक और दिल को छू लेने वाली तस्वीर में श्रद्धा अपने पूरे परिवार के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में उनके पिता और दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर , मौसी और अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी के साथ पद्मिनी के पति प्रदीप शर्मा भी नजर आ रहे हैं। तस्वीर में दीयों और रंगोली के साथ एक छोटे से दिवाली सेटअप के आसपास पूरा परिवार एक साथ बैठा नजर आ रहा है। 
Amy Jackson: शादी के दो महीने बाद ही एमी जैक्सन ने किया बेबी बंप फ्लॉन्ट, प्रशंसकों ने दी बधाई

4 of 5
श्रद्धा कपूर-पद्मिनी कोल्हापुरी - फोटो : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor
एक अन्य तस्वीर में, श्रद्धा अपनी मौसी पद्मिनी के साथ फूलों, प्रसाद और मूर्तियों से सजे घर के मंदिर के सामने उत्सव की भावना को दर्शाती हुईं नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में अभिनेत्री की शांत मुस्कान से पता चलता है कि वह इस वक्त अपनी छुट्टियों का पूरा आनंद परिवार के साथ समय बिताकर ले रही हैं। 
Karan Arjun: अजय-कार्तिक की फिल्मों के साथ दिखेगा 'करण-अजुन' का टीजर, सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होगी फिल्म
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रद्धा कपूर की पोस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor
अन्य कुछ तस्वीरों में अभिनेत्री ने पूजा मंडप की तस्वीरें साझा की हैं। इनमें भगवान की तस्वीरें और मूर्तियां नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने पूजा की आरती वाली थाल की तस्वीर भी साझा की है, जिसमे कपूर जलता हुआ नजर आ रहा है। आखिर की कुछ तस्वीरों में उन्होंने मिठाइयां और लाइट्स की तस्वीरें साझा की हैं। अभिनेत्रियों द्वारा सांझा की गईं, इन तस्वीरों से साफ है कि उन्होंने दिवाली त्यौहार का पूरा आनंद लिया है। 

Spirit: 'स्पिरिट' के संगीत निर्देशक ने वीडियो साझा कर दिया रोमांचक अपडेट, संदीप रेड्डी वंगा भी आए नजर


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें