फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amy Jackson: शादी के दो महीने बाद ही एमी जैक्सन ने किया बेबी बंप फ्लॉन्ट, प्रशंसकों ने दी बधाई

Fri, 01 Nov 2024 12:32 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Amy Jackson:  अभिनेत्री एमी जैक्सन ने इंस्टाग्राम पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आईं। एमी ने इस वर्ष अपने प्रेमी एड वेस्टविक से शादी की है। शादी के दो महीनों बाद ही अभिनेत्री ने यह खुशखबरी प्रशंसकों के साथ साझा की है।
विज्ञापन
1 of 5
एमी जैक्सन और एड वेस्टविक - फोटो : इंस्टाग्राम @iamamyjackson
बॉलीवुड अभिनेत्री एमी जैक्सन ने हाल ही में अपने लंबे समय से रहे प्रेमी एड वेस्टविक से शादी की। उन्होंने रोम में एक शानदार समारोह में एक-दूसरे को अपनाया। दोनों की शादी को अभी दो महीने ही हुए हैं और वह माता-पिता बनने वाले हैं।।

 
विज्ञापन

2 of 5
एमी जैक्सन और एड वेस्टविक - फोटो : इंस्टाग्राम @iamamyjackson
बेबी बंप किया फ्लॉन्ट
इस जोड़े ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें अभिनेत्री को अपना बेबी बंप दिखाते हुए देखा जा सकता है। एमी और एड द्वारा साझा की गई इन तस्वीरों में, अभिनेत्री को एक खूबसूरत सफेद गाउन में और उनके पति एड को सफेद टी शर्ट और काली जींस में देखा जा सकता है।
चंद दिनों की मेहमान है 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो', जानें कलेक्शन
 
विज्ञापन

3 of 5
एमी जैक्सन और एड वेस्टविक - फोटो : इंस्टाग्राम @iamamyjackson
प्रशंसकों ने बधाई देना शुरू किया
जैसे ही दोनों ने इंस्टाग्राम पर यह तस्वीरें साझा की, प्रशंसकों ने कमेंट सेक्शन में बधाई की बाढ़ ला दी। वह इस जोड़े को बधाई और शुभकामनाएं देने लगे। 

 

4 of 5
एमी जैक्सन और एड वेस्टविक - फोटो : इंस्टाग्राम @iamamyjackson
एड से रचाई दूसरी शादी
अभिनेत्री एमी अपने पूर्व साथी जॉर्ज पानायितौ से 5 वर्षीय लड़के एंड्रियास जैक्स पानायितौ की मां भी हैं, जो एक होटल व्यवसायी हैं। एमी और एड की मुलाकात साल 2022 में एक खेल के दौरान हुई और दोनों में प्यार हो गया। दो साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद, इस साल अगस्त में इस जोड़े ने शादी कर ली। 
Spirit: 'स्पिरिट' के संगीत निर्देशक ने वीडियो साझा कर दिया रोमांचक अपडेट, संदीप रेड्डी वंगा भी आए नजर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एमी जैक्सन और एड वेस्टविक - फोटो : इंस्टाग्राम @therealkarismakapoor
एमी जैक्सन और एड का वर्क फ्रंट
एमी के वर्क फ्रंट की बात करें तो जहां एमी को ‘एक दीवाना था’, ‘आई’ और अन्य फिल्मों में उनके अभिनय के लिए जाना जाता है, वहीं एड वेस्टविक को ‘गॉसिप गर्ल’ में उनके अभिनय के लिए पहचाना जाता है।
Karan Arjun: अजय-कार्तिक की फिल्मों के साथ दिखेगा 'करण-अजुन' का टीजर, सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होगी फिल्म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें