Stars Who Arrested: फिल्म 'पुष्पा 2' स्टार अल्लू अर्जुन को आज शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनसे 4 दिसंबर को हैदराबाद में उनकी फिल्म के प्रीमियर के दौरान हुई भगदड़ के सिलसिले में पूछताछ होगी। ऐसा पहली बार नहीं है, जब किसी दिग्गज कलाकार को गिरफ्तार किया गया है। कई को तो जेल तक काटनी पड़ी है।
परदे पर नजर आने वाले सितारे जब कोर्ट-कचहरी और थाने का चक्कर लगाएं तो फैंस को हैरानी होती है। आज शुक्रवार को अभिनेता अल्लू अर्जुन को 4 दिसंबर को हैदराबाद में उनकी फिल्म 'पुष्पा 2' के प्रीमियर के दौरान हुई भगदड़ के सिलसिले में गिरफ्तार में किया गया है। उनसे पहले कई सितारों को तो पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। यहां तक कि कई को जेल तक काटनी पड़ी है। आइए जानते हैं।
रिया चक्रवर्ती
अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को साल 2020 में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उन्हें सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में जांच की कड़ी नशाखोरी से जुड़ने के आरोपों के बाद गिरफ्तार किया गया था। नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने ड्रग्स मामले में पूछताछ के दौरान संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के बाद रिया को अरेस्ट किया था। गिरफ्तारी के लगभग एक महीने बाद बॉम्बे हाईकोर्ट ने रिया को जमानत दे दी थी।
विज्ञापन
3 of 9
संजय दत्त
- फोटो : इंस्टाग्राम
संजय दत्त
अभिनेता संजय दत्त को साल 1993 के मुंबई बम धमाकों के बाद गिरफ्तार किया गया था। संजय दत्तसंजय दत्त को आर्म्स एक्ट के तहत दोषी पाया गया था। उन्हें पांच साल की जेल हुई। कई बार संजय दत्त को फरलो और पैरोल मिली। जेल में अच्छे व्यवहार के कारण अभिनेता को फरवरी 2016 में रिहा कर दिया गया था।
4 of 9
सलमान खान
- फोटो : एक्स -SikandarVerse
सलमान खान
साल 1998 में बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की भी गिरफ्तारी हो चुकी है। सलमान खान और उनके 'हम साथ-साथ हैं' के सह-कलाकार सैफ अली खान, तब्बू और सोनाली बेंद्रे पर राजस्थान के एक गांव में काले हिरण का शिकार करने का आरोप लगा था। इस केस में सलमान खान को गिरफ्तार किया गया। हालांकि, उन्हें जमानत मिली।
विज्ञापन
5 of 9
आदित्य पंचोली
- फोटो : सोशल मीडिया
आदित्य पंचोली
अभिनेता आदित्य पंचोली को होटल में एक बाउंसर को धमकाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। हालांकि, उन्हें उसी दिन रिहाई भी मिल गई थी। फिर साल 2005 में पड़ोसी से हुए झगड़े में उन्हें 1 साल की सजा सुनाई गई थी।
विज्ञापन
6 of 9
शाहरुख खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान को भी पुलिस एक बार गिरफ्तार कर चुकी है। उन्हें अपने गुस्से के चलते जेल तक काटनी पड़ी थी। इसका खुलासा खुद शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू में किया। शाहरुख खान को एक पत्रकार को डराने-धमकाने के मामले में जेल जाना पड़ा था। पत्रकार ने एक मैग्जीन में आर्टिकल लिखा था, जिसे देखकर शाहरुख को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने पत्रकार को धमकी दे डाली थी। इस मामले में एक्टर को गिरफ्तार किया गया।
अक्षय कुमार-जॉन अब्राहम
अभिनेता अक्षय कुमार भी जेल जा चुके हैं। साल 2009 के लैक्मे फैशनवीक में रैंप पर चल रहे अक्षय ने वहां मौजूद अपनी पत्नी ट्विकंल को कुछ इशारा किया और ट्विंकल ने उनकी जींस की जिप खोलकर बंद कर दी। इस बात पर आपत्ति जताते हुए एक समाजिक कार्यकर्ता ने अक्षय-ट्विंकल के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. हालांकि उन्हें तुरंत बेल मिल गई थी। साल 2006 में एक्टर एक्टर जॉन अब्राहम अब्रहाम को 5 दिनों की जेल काटनी पड़ी। जॉन ने दो लोगों को अपनी बाइक से टक्कर मारी थी, जिसके बाद उन पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का केस दर्ज किया गया था। Allu Arjun Family Tree: चिरंजीवी फूफा तो राम चरण हैं भाई, जानिए अल्लू अर्जुन के परिवार में और कितने सेलिब्रिटी
ये सितारे भी हो चुके हैं गिरफ्तार
साल 2001 में एक्टर फरदीन खान को पुलिस ने ड्रग्स मामले में गिरफ्तार कर लिया था। कहा जाता है कि पुलिस ने अभिनेता को कोकीन खरीदने की कोशिश करते हुए देख लिया था, जिसके बाद पुलिस ने अभिनेता को रिहैब सेंटर में भर्ती करा दिया। 11 साल बाद यानी 2012 में न्यायालय ने फरदीन को सशर्त बरी किया था। इनके अलावा 2002 में अभिनेत्री मोनिका बेदी को नकली दस्तावेजों के साथ पुर्तगाल जाते समय गिरफ्तार कर लिया गया था। एक्टर शाइनी अहूजा पर साल 2009 में उनकी नौकरानी ने रेप का आरोप लगाया था, जिसके बाद उन्हें सात साल की सजा हुई थी। सैफ अली खान को भी एक शख्स की शिकायत पर एक बार गिरफ्तार किया गया था।