Allu Arjun Family Tree: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को पुलिस पूछताछ के लिए थाने ले गई है। हाल ही में उनकी फिल्म 'पुष्पा 2' के प्रीमियर के दौरान भगदड़ की घटना हुई थी जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी। हाल ही में रिलीज हुई 'पुष्पा 2' फिल्म में अल्लू अर्जुन अपने परिवार के लिए लड़ने को तैयार रहते हैं। जानिए एक्टर की फैमिली के बारे में...
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को पुलिस पूछताछ के लिए चिक्कड़पल्ली थाने ले गई है। 4 दिसंबर को हैदराबाद में उनकी फिल्म 'पुष्पा 2' के प्रीमियर के दौरान भगदड़ की घटना हुई थी। इसमें एक महिला की मौत हो गई थी और उनके बेटे की हालत गंभीर है। इसके बाद पुलिस ने संध्या थिएटर प्रबंधन, अभिनेता अल्लू अर्जुन और उनकी सुरक्षा टीम के खिलाफ चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया था। अधिकारियों ने कहा था कि पुलिस को पहले से कोई सूचना नहीं थी कि फिल्म की टीम प्रीमियर के लिए आएगी।
हाल ही में साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म में भले ही पुष्पा की फैमिली छोटी है पर रियल लाइफ में अल्लू अर्जुन की फैमिली बहुत बड़ी और सेलेब्स से भरी हुई है। इस खबर में जानिए अल्लू अर्जुन की फैमिली के बारे में… दादा थे इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता
अल्लू के दादा अल्लू रामालिंगय्या 70-80 के दशक में तेलुगु इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता रहे। उन्होंने कनका रत्नम से शादी की जिसके बाद उनके दो बच्चे हुए। बेटा अल्लू अरविंद और बेटी सुरेखा। दादा अल्लू रामालिंगय्या और दादी कनका रत्नम के साथ अल्लू अर्जुन (बीच में) समेत परिवार के बाकी बच्चे।
पिता अल्लू अरविंद के साथ अल्लू अर्जुन
- फोटो : instagram @alluarjun
अल्लू के पिता रहे मशहूर फिल्म प्रोड्यूर
अल्लू रामालिंगय्या के बेटे अल्लू अरविंद तेलुगु इंडस्ट्री के मशहूर प्रोड्यूसर और डिस्ट्रीब्यूटर रहे। उन्होंने निर्मला अल्लू से शादी की जिससे दोनों को तीन बेटे हुए। अल्लू अर्जुन, अल्लू वेंकटेश और अल्लू सिरीष।
विज्ञापन
3 of 7
भाईयों के साथ अल्लू अर्जुन
- फोटो : Instargam @alluarjun
बड़े भाई बिजनेसमैन, छोटे भाई हैं एक्टर
अल्लू के बड़े भाई अल्लू वेंकटेश कभी साउथ इंडस्ट्री में एक्टर रहे और अब बिजनेसमैन हैं। वहीं छोटे भाई अल्लू सिरीष तेलुगु इंडस्ट्री में बतौर एक्टर एक्टिव हैं।
4 of 7
पत्नी स्नेहा और बच्चों अरहा और अयान के साथ अल्लू अर्जुन
- फोटो : Instagram @alluarjun
दो बच्चों के पिता हैं अल्लू
अल्लू ने खुद साल 2011 में स्नेहा रेड्डी से हैदराबाद में शादी की। कुछ सालों बाद अल्लू और स्नेहा दो बच्चों के माता-पिता बने। इनकी एक बेटी अरहा और एक बेटा अयान है।
तो ये तो रहा अल्लू अर्जुन का पूरा परिवार। अब जानते हैं कि वो चिरंजीवी, रामचरण और पवन कल्याण जैसे सुपरस्टार के रिश्तेदार कैसे बने।
विज्ञापन
5 of 7
सुपरस्टार चिरंजीवी के साथ अल्लू अर्जुन
- फोटो : Instagram @alluarjun
अल्लू का चिरंजीवी से क्या है कनेक्शन
वैसे तो खुद अल्लू के परिवार में कई सुपरस्टार्स हैं पर उनका कनेक्शन कोनिडेला फैमिली से उनकी बुआ की वजह से हुआ है। अल्लू की बुआ यानि उनके पिता अल्लू अरविंद की बहन सुरेखा ने कोनिडेला वेकंट राव के बेटे चिरंजीवी से शादी की है। इस तरह चिरंजीवी, अल्लू अर्जुन के फूफा हुए।
विज्ञापन
6 of 7
राम चरण समेत सभी भाई बहनों के साथ अल्लू अर्जुन
- फोटो : Instagram @alluarjun
कजिन ब्रदर हैं राम चरण
जहां चिरंजीवी, अल्लू अर्जुन के फूफा हैं तो वहीं चिरंजीवी के बेटे राम चरण, अल्लू के कजिन ब्रदर हैं। दोनों के बीच बहुत ही अच्छी बॉन्डिंग है। अल्लू हर साल अपने सभी भाईयों और कजिन के साथ एक न एक फैमिली वेकेशन पर जरूर जाते हैं।
चाचा पवन कल्याण के साथ अल्लू अर्जुन
- फोटो : Instagram @alluarjun
पवन कल्याण भी हैं अल्लू के रिश्तेदार
वहीं चिरंजीवी के भाई नागेंद्र बाबू और पवन कल्याण, अल्लू के चाचा हैं। अल्लू के चाचा और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण ने 3 बार शादियां कीं। उनकी पहली शादी नंदिनी (1997-1999), दूसरी शादी रेनू देसाई से (2009-2012) और तीसरी रूसी मॉडल अन्ना लेजनेवा से 2013 में हुई। अन्ना, अल्लू की चाची हैं।
इसके अलावा नागेंद्र के बच्चे एक्टर वरुण तेज और निहारिका कोनिडेला, अल्लू के भाई–बहन हैं। वहीं चिरंजीवी की बहन विजया दुर्गा के बेटे धर्म तेज और वैष्णव तेज भी अल्लू के भाई हैं।