फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur 3 starcast: 'मिर्जापुर' सीरीज ने दिलाई असली पहचान, घर-घर में मिली प्रसिद्धि

Thu, 04 Jul 2024 04:01 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'मिर्जापुर' की अपार सफलता के काफी लंबे इंतजार के बाद अब 5 जुलाई को 'मिर्जापुर 3' वेब सीरीज अमेजन प्राइम पर रिलीज होने जा रही है। वेब सीरीज को लेकर प्रशंसक बेहद उत्साहित हैं। कुछ ही घंटों में 'मिर्जापुर 3' रिलीज हो जाएगी। इस वेब सीरीज में कई कलाकारों ने अभिनय किया है, जिनमें से कुछ सितारे ऐसे हैं, जो पहले से ही काफी प्रसिद्ध हैं जैसे पंकज त्रिपाठी, लेकिन कुछ ऐसे भी स्टार्स हैं, जिन्हें 'मिर्जापुर' सीरीज ने सितारों की भीड़ में असली पहचान दिलाई। मुन्ना त्रिपाठी से गुड्डू पंडित और बीना तक, इस सीरीज के सभी किरदार प्रसिद्ध हो गए हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 7
मिर्जापुर - फोटो : इंस्टाग्राम
'मिर्जापुर' की अपार सफलता के काफी लंबे इंतजार के बाद अब 5 जुलाई को 'मिर्जापुर 3' वेब सीरीज अमेजन प्राइम पर रिलीज होने जा रही है। वेब सीरीज को लेकर प्रशंसक बेहद उत्साहित हैं। कुछ ही घंटों में 'मिर्जापुर 3' रिलीज हो जाएगी। इस वेब सीरीज में कई कलाकारों ने अभिनय किया है, जिनमें से कुछ सितारे ऐसे हैं, जो पहले से ही काफी प्रसिद्ध हैं जैसे पंकज त्रिपाठी, लेकिन कुछ ऐसे भी स्टार्स हैं, जिन्हें 'मिर्जापुर' सीरीज ने सितारों की भीड़ में असली पहचान दिलाई। मुन्ना त्रिपाठी से गुड्डू पंडित और बीना तक, इस सीरीज के सभी किरदार प्रसिद्ध हो गए हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 7
मिर्जापुर - फोटो : सोशल मीडिया
अली फजल ने 'मिर्जापुर' में गुड्डू पंडित का किरदार निभाया है। वैसे तो अली प्रशंसकों के बीच काफी प्रसिद्ध हैं, लेकिन 'मिर्जापुर' के आने के बाद से अली की प्रसिद्धी और अधिक बढ़ गई है। वेब सीरीज में इस बार पहले से भी कही ज्यादा मार-धाड़ नजर आने वाली है। वेब सीरीज के ट्रेलर की रिलीज के बाद से ही गुड्डू पंडित के प्रशंसक इस सीरीज के तीसरे भाग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गुड्डू पंडित का किरदार निभा रहे अली फजल का 'मिर्जापुर 3' में बड़ा रोल होने वाला है। मुन्ना भैया को मौत के घाट उतारने के बाद गुड्डू अब मिर्जापुर की सत्ता हथियाना चाहता है। मगर इसके लिए उसे कालीन भैया से सीधा मुकाबला करना पड़ेगा।
विज्ञापन

3 of 7
मिर्जापुर - फोटो : सोशल मीडिया
'मिर्जापुर' में बीना त्रिपाठी का किरदार निभाकर फेम पाने वाली जमशेदपुर शहर की रसिका 'मिर्जापुर 3' में भी अपने दमदार अभिनय से लोगों का मनोरंजन करती नजर आएंगी। 'मिर्जापुर' और 'मिर्जापुर 2' में उनके अभिनय को लोगों ने काफी पसंद किया था। उन्हें इस सीरीज से बेहद प्रसिद्धी हासिल हुई। रसिका दुग्गल ने 'मिर्जापुर' में अपने किरदार बीना भाभी को लेकर एक इंटरव्यू में कहा, 'जो प्रसिद्धी मुझे 'मिर्जापुर' से मिली वह किसी और सीरीज या फिल्म से नहीं मिली।'

4 of 7
मिर्जापुर - फोटो : सोशल मीडिया
श्वेता त्रिपाठी ने 'मिर्जापुर' में गोलू गुप्ता का धांसू किरदार निभाया है। श्वेता इस बार सीरीज में और भी ज्यादा खतारनाक अंदाज में नजर आने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार श्वेता उर्फ गोलू इस बार गुड्डु पंडित के साथ हाथ मिलाकर कालीन भैय्या को सबक सिखाती नजर आएंगी।
विज्ञापन

5 of 7
मिर्जापुर - फोटो : सोशल मीडिया
दिव्येंदु शर्मा हालांकि इस सीरीज के तीसरे सीजन में नहीं नजर आएंगे, लेकिन उनके मुन्ना त्रिपाठी के किरदार को प्रशंसक बेहद मिस करेंगे। 'मिर्जापुर' के सबसे दमदार किरदारों में एक मुन्ना भैया के ये डायलॉग्स आखिर कौन भूल सकता है। मुन्ना त्रिपाठी का ये किरदार दिव्येंदु ने निभाया था। यह कहना गलत नहीं होगा कि उन्होंने अपनी दमदार परफॉर्मेंस से दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई थी। दो सीजन तक 'मिर्जापुर' में वॉयलेंस दिखाने वाले मुन्ना अब तीसरे सीजन का हिस्सा नहीं हैं क्योंकि दूसरे सीजन के आखिर में उनका सफर खत्म होता नजर आया था।
विज्ञापन

6 of 7
मिर्जापुर - फोटो : सोशल मीडिया
विजय वर्मा ने 'मिर्जापुर' में भरत त्यागी और शत्रुघ्न त्यागी की दोहरी भूमिका निभाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस बार विजय छोटा त्यागी के किरदार में नजर आएंगे। विजय को भी इस सीरीज से काफी प्रसिद्धी मिली है। वो बात अलग है कि अभिनेता अक्सर सोशल मीडिया पर अभिनेत्री तमन्ना भाटिया के साथ नजर आ जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मिर्जापुर - फोटो : सोशल मीडिया
विक्रांत मैसी ने बबलू पंडित का किरदार निभाया था। विक्रांत भी इस सीरीज के लोकप्रिय हुए थे। 'मिर्जापुर' में सीधे-साधे बबलू का किरदार निभाने वाले विक्रांत मैसी भी तीसरे सीजन का हिस्सा नहीं दिखाई देंगे, लेकिन विक्रांत को इस सीरीज से काफी प्रसिद्धी मिली है। सारीज में उनकी मौत के साथ उनका किरदार खत्म हो जाता है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें