आंध प्रदेश और तेलंगाना में बाढ़ की वजह से काफी नुकसान हुआ। ऐसे में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए साउथ के कई सितारे आगे आए और अपना बड़ा दिल दिखाया। दक्षिण भारतीय अभिनेता अक्सर आपदा से पीड़ित लोगों की मदद करने के लिए आगे आते हैं और राहत कोष में अनुदान देते हैं। इस बार बाढ़ की चपेट में पीड़ितों के मदद के लिए भी कई दिग्गज सामने आए और मदद का हाथ बढ़ाया। आइए जानते हैं कौन-कौन से अभिनेताओं ने राहत के लिए दान दिए।
प्रभास
अपने प्रशंसकों के बीच ‘डार्लिंग’ के नाम से मशहूर अभिनेता प्रभास ने आंध्र प्रदेश और तेलुगु राज्यों में एक-एक करोड़ रुपये की मदद की है। उन्होंने एक्स पर घोषणा करते हुए कहा था कि वह पीड़ितो के साथ हैं।
4 of 8
राम चरण
- फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
राम चरण
अभिनेता राम चरण ने बाढ़ से प्रभावित लोगों के प्रति अपनी संवेदना जताते हुए कहा कि यह समय उनके साथ खड़े होने का है। उन्होंने बाढ़ से प्रभावित राज्यों को एक करोड़ रुपये की मदद की।
बालकृष्ण
अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 50 लाख रुपये दान दिए है। मालूम हो कि बालकृष्ण अभिनेता के साथ-साथ नेता भी हैं।
विज्ञापन
6 of 8
जूनियर एनटीआर
- फोटो : इंस्टाग्राम @jrntr
जूनियर एनटीआर
अभिनता जूनियर एनटीआर इन दिनों अपनी फिल्म ‘देवरा’ के प्रमोशन में लगे हुए हैं। इस बीच उन्होंने बाढ़ से पीड़ित लोगों के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। अभिनेता ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के सीएम राहत कोष में 50-50 लाख रुपये का अनुदान दिया है।
अल्लू अर्जुन
भयंकर बारिश से मची तबाही के कारम बाढ़ जैसी विभीषिका का शिकार हुए दोनों राज्यों को एक करोड़ रुपये की मदद दी है। अभिनेता ने कहा कि वह सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।