फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allu Arjun Movies: अल्लू अर्जुन की आगामी फिल्में, जो फ्लावर नहीं फायर होंगी, पुष्पा2-आइकॉन से मचाएंगे धमाल

Sun, 11 Aug 2024 06:16 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

तेलुगु सिनेमा के स्टाइलिश सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी कई आगामी फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। ‘डी जे’ फिल्म से लेकर ‘पुष्पा 1’ से हर दिल पर राज करने वाले पुष्पा राज आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। अल्लू की कई फिल्में पाइपलाइन में हैं, तो कुछ फिल्में इस साल के आखिर तक रिलीज होंगी, जिनमें से अल्लू के प्रशंसकों को उनकी आगामी फ़िल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। आइए आपको बताते हैं अल्लू की आगामी धाँसू फिल्मों की लिस्ट के बारे में जो जल्द ही सिनेमाघरों में धमाल मचाने वाली हैं।

विज्ञापन
1 of 5
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline

2 of 5
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
सबसे पहले बात करते हैं अल्लू की आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पुष्पा 2' की। फिल्म साल 2021 में आई 'पुष्पा 1: द राइज' का दूसरा भाग 'पुष्पा 2: द रूल' इस साल 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। फिल्म में पहले भाग से कहीं ज्यादा एक्शन देखने को मिलेगा। फिल्म का ट्रेलर और गाने रिलीज हो चुके हैं, जो दर्शकों को बंहद पसंद आए। खासतौर पर फिल्म का कपल सॉन्ग 'अंगारों' दर्शकों को खूब पसंद आया। इस गाने में रश्मिका और अल्लू का रोमांटिक अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आया।  
विज्ञापन

3 of 5
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline

अब बात करते हैं अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘आइकॉन’ की। 2021 में निर्देशक श्रीराम वेणु ने एक फिल्म अनाउंस की थी, जिसका टाइटल था ‘आइकॉन’। फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन को साइन कर लिया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘आइकॉन’ को लेकर अब यह जानकारी सामने आई है कि यह फिल्म पहले बंद हो गई थी, लेकिन अब फिर से इस फिल्म के आने की उम्मीद है।

4 of 5
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अल्लू ‘AA 21’ नाम की फिल्म में भी नजर आएंगे। फिल्म की कहानी काफी जबरदस्त होगी। यह एक एक्शन फिल्म होगी, जिसमें खूब मारधाड़, बेशुमार गोलीबारी देखने को मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार केजीएफ फेम निर्देशक प्रशांत नील के साथ भी अल्लू की एक एक्शन फिल्म आने वाली है। NTR 31 को पूरी करने के बाद प्रशांत अल्लू के साथ नई फिल्म पर काम शुरू करेंगे। प्रशांत और अल्लू इस आगामी फिल्म को लेकर मुलाक़ात कर चुके हैं। उन्होंने अल्लू को फिल्म की कहानी सुनाई है। 
Naga Chaitanya Sobhita Video: शोभिता-नागा की सगाई की तस्वीरों के बाद सामने आया वीडियो, देखें मेकअप की झलक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें