बॉलीवुड के सितारों की लोकप्रियता का फायदा हमेशा से विज्ञापन कंपनियां उठाती रही हैं। वह उनसे अपने सामान का एड कराकर मोटा मुनाफा बनाती हैं। ऐसा ही पान मसाला बनाने वाली कंपनियां भी करती हैं। पिछले कुछ दिनों से पान मसाला विज्ञापनों को लेकर बहस भी छिड़ी हुई है। हाल ही में जॉन अब्राहम ने पान मसाला के विज्ञापन करने वाले अभिनेताओं की आलोचना भी की है। इससे पहले भी कई अभिनेताओं को तंबाकू और पान मसाला का विज्ञापन करने के लिए ट्रोलिंग और आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। आज हम ऐसे अभिनेताओं के बारे में जानेंगे जिन्होंने पान मसाले के विज्ञापन करने से इनकार कर दिया है।
अल्लू अर्जुन
साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने हाल ही में एक तंबाकू कंपनी के विज्ञापन को ठुकरा दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक विज्ञापन ठुकराने के पीछे का कारण अभिनेता ने बताया था कि जिस चीज का उपयोग वह नहीं करते उसको वह प्रमोट भी नहीं करते। कहा जाता है कि इसके लिए उन्हें करोड़ों का ऑफर मिला था। Stree 2: बंपर ओपनिंग करने को तैयार 'स्त्री 2', एडवांस बुकिंग में ही बटोर डाले इतने करोड़
विज्ञापन
3 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम @amitabhbachchan
अमिताभ बच्चन
दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन भी तंबाकू उत्पादों के विज्ञापन से तौबा करते हैं। दरअसल, वह एक बार किसी विज्ञापन में नजर आए थे, लेकिन इसके चलते उन्हें सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके प्रशंसकों ने उनसे पूछा था कि उन्हें इस तरह के विज्ञापन करने की क्या जरूरत है? जिसके बाद उन्होंने इस तरह के विज्ञापनों से तौबा कर ली।
4 of 5
आमिर खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
आमिर खान
अभिनेता आमिर खान के बारे में कहा जाता है कि वह ऐसे किसी विज्ञापन के लिए काम नहीं करते हैं, जो समाज के लिए ठीक ना हो या प्रासंगिक ना हो। वह भी तंबाकू जैसे विज्ञापनों से दूर रहते हैं।