दक्षिण भारतीय फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर इस साल की शुरुआत बड़े ही बेहतरीन ढंग से की है। सुपरस्टार विजय की फिल्म 'वारिसु' ने 11 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी और बढ़िया प्रदर्शन किया था। विजय की 'वारिसु' को दर्शकों से लेकर समीक्षकों तक की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब 'वारिसु' ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म फरवरी में अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए उप्लब्ध होगी।