फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Throwback Thursday: जब डिप्रेशन का शिकार हो गए थे जूनियर एनटीआर, अभिनेता ने खुद बताई थी इसके पीछे की वजह

Thu, 26 Sep 2024 10:03 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जूनियर एनटीआर - फोटो : इंस्टाग्राम @jrntr
जूनियर एनटीआर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म देवरा भाग-एक को लेकर लगातार चर्चा में हैं। इस फिल्म से वह दो साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। यही वजह है कि फैंस को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म की रिलीज से पहले आज के थ्रोबैक थर्सडे में हम आपको उनसे ही जुड़ी बात बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
जूनियर एनटीआर - फोटो : इंस्टाग्राम @jrntr
जूनियर एनटीआर की गिनती तेलुगु सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में होती है। हालांकि, आपको जानकर हैरानी होगी कि उनके करियर में एक ऐसा समय भी आया था जब वह डिप्रेशन में आ गए थे। इस बात का खुलासा उन्होंने आरआरआर के प्रचार के दौरान एक साक्षात्कार में किया था। 
विज्ञापन

3 of 5
जूनियर एनटीआर - फोटो : इंस्टाग्राम
उन्होंने उस बातचीत में बताया था कि जब उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नहीं चलीं तो वह डिप्रेशन का शिकार हो गए थे। उस समय को याद करते हुए अभिनेता ने कहा था, "कुछ फिल्में नहीं चलीं तो मैं डिप्रेशन में चला गया था। इसलिए नहीं कि फिल्में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही हैं, बल्कि मैं एक अभिनेता के तौर पर उलझन में था, क्योंकि मुझे नहीं पता था कि मुझे क्या करना चाहिए।"

4 of 5
एसएस राजामौली-जूनियर एनटीआर - फोटो : इंस्टाग्राम @ssrajamouli
अभिनेता ने आगे इस बातचीत में बताया कि उस समय उन्होंने  सिनेमा में नाम कमाना शुरू कर दिया था, लेकिन फिर भी उन्हें संदेह था कि वह और कितना सफल हो पाएंगे, क्योंकि हमेशा ही उनके मन में असफल होने का डर बना रहता था। जूनियर एनटीआर को डिप्रेशन से बाहर आने में फिल्मकार एस एस राजामौली ने भी अहम भूमिका निभाई है। अभिनेता के मुताबिक राजामौली ही वह व्यक्ति थे जिन्होंने उनके जीवन और करियर में आत्मनिरीक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जूनियर एनटीआर-ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम
वर्क फ्रंट की बात करें तो देवरा के बाद वह वॉर 2 में नजर आने वाले हैं। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी भी हैं। फिल्म को अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी चल रही है। फिलहाल यह फिल्म अभी शूटिंग के चरण में है।
Netflix: दर्शकों की मांग को पूरा करने के लिए कर रहे हैं संघर्ष, मोनिका शेरगिल ने नेटफ्लिक्स को लेकर कही ये बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें