बॉलीवुड अभिनेत्रियों की तरह ही साउथ फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्रियों की भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। साउथ की ये दमदार एक्ट्रेसेस किसी भी मामले में बॉलीवुड की हीरोइनों से कम नहीं हैं। इनकी तरह ही साउथ की ये हसीनाएं भी फिल्मों में काम करने के लिए मोटी रकम वसूलती हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ एक्ट्रेसेस के बारे में बताएंगे जो कमाई के मामले में बॉलीवुड की अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं।
विज्ञापन
2 of 7
अनुष्का शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
अनुष्का शेट्टी
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी का। अभिनेत्री ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में की है। साउथ की यह हसीना कमाई के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को मात देती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुष्का की गिनती साउथ की सबसे अमीर स्टार्स में होती है। एक्ट्रेस 119 करोड़ की मालिक हैं।
विज्ञापन
3 of 7
तमन्ना भाटिया
- फोटो : social media
तमन्ना भाटिया
कमाई के मामले में तमन्ना भी पीछे नहीं हैं। एक्ट्रेस 111 करोड़ की मालकिन हैं। एक्ट्रेस अपनी दमदार एक्टिंग और खूबसूरती से लोगों को अपना दीवाना बना लेती हैं। साउथ की कई सुपरहिट फिल्मों में उन्होंने बेहतरीन एक्टिंग की है।
4 of 7
समांथा रुथ प्रभु
- फोटो : सोशल मीडिया
समांथा रुथ प्रभु
समांथा साउथ की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक हैं। अपनी गजब की खूबसूरती और दमदार एक्टिंग से समांथा लोगों को अपना मुरीद बना लेती हैं। समांथा की संपत्ति की बात करें तो अभिनेत्री 89 करोड़ की मालकिन हैं।
विज्ञापन
5 of 7
काजल अग्रवाल
- फोटो : social media
काजल अग्रवाल
अभिनेत्री काजल अग्रवाल भी कमाई के मामले में किसी से पीछे नहीं हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस 86 करोड़ की मालकिन हैं। काजल की गिनती साउथ के दमदार एक्ट्रेसेस में की जाती है। कई फिल्मों में उन्होंने बेहतरीन एक्टिंग की है।
विज्ञापन
नयनतारा
एक्ट्रेस नयनतारा साउथ की हॉट एड ग्लैमरस एक्ट्रेस है। उनकी खूबसूरती के लोग दीवाने हैं। नयनतारा भी कमाई के मामले में किसी से पीछे नहीं हैं। एक्ट्रेस 74 करोड़ की मालकिन हैं।
रश्मिका मंदाना
रश्मिका की गिनती सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में होती है। अपने करियर में अभिनेत्री ने 'पुष्पा' जैसी कई बेहतरीन फिल्में की हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक रश्मिका की 29 करोड़ की मालकिन हैं, एक्ट्रेस एक फिल्म के लिए तीन से चार करोड़ रुपए फीस लेती हैं।