फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G.O.A.T: विजय की 'गोट' को लेकर आई नई जानकारी, जानें कब और किस ओटीटी पर देख सकेंगे फिल्म?

Thu, 05 Sep 2024 05:42 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (गोट) रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
साउथ सुपरस्टार विजय फिल्म द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (गोट) रिलीज हो गई है। फिल्म का इंतजार अभिनेता के फैंस को लंबे समय से था। दिग्गजों का अनुमान है कि यह फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करेगी। फिल्म के सिनेमाघरों में दस्तक देते ही इसके ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग को लेकर भी नई जानकारी सामने आ गई है। 
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' - फोटो : एक्स @archanakalpathi ·
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकेगा। रिपोर्ट्स के दावों की मानें तो यह फिल्म लगभग चार हफ्ते बाद ओटीटी पर आ जाएगी। हालांकि, इसकी तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' - फोटो : इंस्टाग्राम @actorvijay
विजय की फिल्म को 5 सितंबर को सोलो रिलीज मिली थी। ऐसे में पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म से बड़े धमाके कि उम्मीद जताई जा रही है। दक्षिण भारत में यह फिल्म अच्छी कमाई करेगी। वहीं, हिंदी पट्टी में यह फिल्म तीन बड़े मल्टीप्लेक्स चेन में रिलीज नहीं हो रही है, जिससे फिल्म के हिंदी कलेक्शन पर गहरा असर देखने को मिलेगा। 
Sanjjanaa Galrani: सीएम सिद्धारमैया से मिलीं संजना, कन्नड़ सिनेमा में एसोसिएशन की मांग से जुड़ा ज्ञापन सौंपा

4 of 5
फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' - फोटो : इंस्टाग्राम @actorvijay
राजनीति में प्रवेश करने के अपने निर्णय के बाद यह विजय की पहली फिल्म है। अभिनेता ने कुछ समय पहले ही अभिनय से संन्यास लेने का एलान किया था और राजनीतिक करियर पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित करने की बात कही थी। इस फिल्म का निर्देशन वेंकट प्रभु ने किया है। फिल्म में  प्रशांत, प्रभु देवा, मोहन, अजमल अमीर, जयराम, स्नेहा, लैला, मीनाक्षी चौधरी, वैभव, योगी बाबू, प्रेमगी अमरेन और युगेंद्रन भी हैं।
IIFA: आईफा ने किया तकनीकी पुरस्कार विजेताओं की लिस्ट का एलान, अकेले 'जवान' ने झटके तीन पुरस्कार
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' - फोटो : इंस्टाग्राम @actorvijay
दलपति की पिछली फिल्म की बात करें तो वह लोकेश कनगराज की लियो में नजर आए थे। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने जबर्दस्त कमाई भी की थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें