फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thalapathy 69: राजनीतिक ड्रामा होगी दलपति विजय की 69वीं फिल्म, निर्देशन की कमान संभालेंगे एच. विनोत?

Sun, 31 Mar 2024 11:49 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दलपति विजय इन दिनों अपनी फिल्म ‘GOAT’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच साउथ सुपरस्टार की 69वीं फिल्म पर भी बड़ा अपडेट सामने आ गया है।
 
विज्ञापन
1 of 5
दलपति विजय - फोटो : सोशल मीडिया
दलपति विजय अपनी राजनीतिक पारी शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसी बीच उनकी 69वीं फिल्म को लेकर चर्चा जोरो पर है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म अभिनेता की आखिरी फिल्म होगी। साउथ सुपरस्टार विजय फिलहाल अपनी आगामी फिल्म ‘GOAT’ यानी ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच उनकी 69वीं फिल्म पर आए नए अपडेट ने सोशल मीडिया की हलचल बढ़ा दी है। 
विज्ञापन

2 of 5
दलपति विजय - फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट की मानें तो, दलपति विजय की 69वीं फिल्म का निर्देशन तमिल निर्देशक एच. विनोत करेंगे, जिन्हें 'सथुरंगा वेट्टई' और 'थेरन अधिगारम' ओन्ड्रू जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। हालांकि, निर्देशक की पिछली दो फिल्में उम्मीदों पर खरी नहीं उतरीं। एच. विनोत को कमल हासन के साथ काम करना था, लेकिन किसी कारणवश बात नहीं बन पाई।
विज्ञापन

3 of 5
दलपति विजय - फोटो : सोशल मीडिया
खबर यह है कि 'दलपति 69' कुछ मजबूत तत्वों के साथ एक राजनीतिक नाटक होगा। कहा जाता है कि टॉलीवुड का प्रोडक्शन हाउस डीवीवी एंटरटेनमेंट, जिसने वैश्विक सनसनी 'आरआरआर' का निर्माण किया था, इस परियोजना का समर्थन कर रहा है। हालांकि, अब तक इन खबरों पर आधिकारिक मुहर नहीं लग पाई है। अभिनेता, निर्देशक या निर्माता की ओर से आधिकारिक पुष्टि से ही इस रहस्य से पर्दा उठ पाएगा। 

Shoebite: ठंडे बस्ते में पड़ी अमिताभ बच्चन की 'शूबाइट' जल्द होगी रिलीज! शूजित सरकार ने किया बड़ा खुलासा

4 of 5
द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम - फोटो : सोशल मीडिया
'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' की बात करें तो इसमें माइक मोहन, प्रशांत, प्रभु देवा, स्नेहा, लैला, जयराम, मीनाक्षी चौधरी और योगी बाबू जैसे कलाकारों की टोली भी शामिल है। फिल्म में वेंकट प्रभु के भाई प्रेमगी, वैभव, अरविंद आकाश और अजय राज जैसे उनके निरंतर सहयोगी भी हैं। यह फिल्म एजीएस एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित और वेंकट प्रभु द्वारा निर्देशित है। 

Fırat Sunel: आमिर खान के बड़े फैन हैं तुर्की के दूत फिरत सुनेल, बोले- 'मैंने लाल सिंह चड्ढा चार बार देखी'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दलपति विजय - फोटो : सोशल मीडिया
दलपति विजय को आखिरी बार इस साल लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित फिल्म 'लियो' में देखा गया था। फिल्म में तृषा कृष्णन, संजय दत्त, अर्जुन सरजा, गौतम वासुदेव मेनन, मैसस्किन, मैडोना सेबेस्टियन, सैंडी मास्टर और कई अन्य लोग प्रमुख भूमिकाओं में थे। फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसी बीच सुपरस्टार की 69वीं फिल्म से जुड़ी रिपोर्ट मात्र ने फैंस के उत्साह को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। 

Randeep Hooda: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री ने देखी स्वातंत्र्य वीर सावरकर, गदगद हुए रणदीप हुड्डा ने जताया आभार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें