श्रिया सरन
- फोटो : इंस्टाग्राम
सूर्या और कार्तिक सुब्बाराज की अगली फिल्म 'सूर्या 44' का फिल्मांकन पूरे जोरों पर चल रहा है। हालिया रिपोर्टों से पता चलता है कि अभिनेत्री श्रिया सरन, सूर्या अभिनीत फिल्म में डांस नंबर पर थिरकती नजर आएंगी। अभिनेत्री ने कथित तौर पर ऊटी शेड्यूल के दौरान अपने हिस्से का फिल्मांकन पूरा कर लिया है और कार्तिक सुब्बाराज निर्देशित इस फिल्म में तमिल स्टार के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेंगी।