विजय सेतुपति की गिनती देश के सबसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं में होती है। शाहरुख खान समेत हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज उनके अभिनय के कायल हैं। हाल ही में विजय को लेकर जानकारी सामने आई थी कि 'आरसी16' निर्माताओं ने उनसे संपर्क किया है। फिल्म में उन्हें राम चरण के पिता का किरदार निभाने की पेशकश की गई थी। हालांकि, अभिनेता ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया था, जिसके बाद निर्माताओं ने इस रोल के लिए शिवराज कुमार से संपर्क किया था।