आज कल लोगों का झुकाव बॉलीवुड को छोड़ साउथ सिनेमा की तरफ ज्यादा बढ़ गया है। लोगों को साउथ फिल्मों की कहानी से लेकर इनके एक्शन और रोमांटिक सीन्स भी खूब भा रहे हैं। जहां लोगों का कहना है कि बॉलीवुड फिल्मों में बोल्ड और इंटिमेट सीन्स होने बहुत ही आम बात हो गई है, वहीं उनका मानना है कि साउथ अभी इनसे बहुत दूर है। हिंदी फिल्मों में बढ़ती बोल्डनेस के कारण इंडस्ट्री की काफी आलोचना भी हो रही है। सिनेप्रेमियों को ऐसा लगता है कि तमिल, तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों में बोल्ड सीन्स नहीं होते हैं। अगर आप भी ऐसा सोच रहे हैं, तो आप बहुत गलत हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको साउथ की ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें बोल्ड सीन्स की भरमार है।