Kichcha Sudeepa: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार किच्चा सुदीप ने गायों को गोद लेने का फैसला किया है। किच्चा सुदीप ने गुरुवार को ट्वीट कर इस बात की जानतारी दी है। अभिनेता ने बताया कि वह पुण्यकोटि दत्तू योजना के तहत कर्नाटक के प्रत्येक जिले के लिए 31 गाय को गोद लेंगे। सुपरस्टार के इस फैसले के बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि फिल्मों में दमदार अदाकारी से तो दिल जीतते ही थे और अब यह नेक काम करके भी दिल जीत लिया है।