फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanjay Dutt: 'थलपति 67' में हुई संजय दत्त की धमाकेदार एंट्री, संजू बाबा ने इतने करोड़ में साइन की फिल्म!

Tue, 31 Jan 2023 10:48 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 से कन्नड़ सिनेमा में अपनी खास पहचान बनाने वाले संजय दत्त जल्द ही तमिल फिल्मों में अपनी एक्टिंग की पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। संजय दत्त विजय के साथ 'थलपति 67' में नजर आने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म के लिए उन्हें तगड़ी रकम दी गई है। 
Kabir Khan: फिल्म सेट पर कबीर खान का अपमान करते थे सलमान खान? निर्देशक ने किया खुलासा
विज्ञापन

2 of 4
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
मेकर्स ने इस फिल्म से संजय दत्त का लुक भी फैंस के साथ शेयर किया है, जिसमें अभिनेता का कोट भी है। सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए सेवन स्क्रीन स्टूडियो ने कैप्शन में लिखा, ''हम संजय दत्त सर का तमिल  सिनेमा में स्वागत करते हुए सम्मानित महसूस कर रहे हैं। हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि वह थलपति 67 का हिस्सा हैं।''
Mrunal Thakur: मृणाल ठाकुर की तेलुगू फिल्म की शूटिंग शुरू, मिला सुपरस्टार नानी का साथ
विज्ञापन

3 of 4
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
थलपति 67 का हिस्सा बनने पर संजय दत्त भी काफी ज्यादा खुश हैं। फिल्म के मेकर्स द्वारा उनका एक बयान भी शेयर किया गया है, जिसमें लिखा है, जब मैंने थलपति 67 का वन लाइनर सुना, उसी समय मैंने तय कर लिया था कि मुझे इस फिल्म का हिस्सा बनना है। इस सफर की शुरुआत करते हुए मैं काफी रोमांचित हूं।
Murder Mystery 2: डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लहंगे में जेनिफर एनिस्टन ने ढाया कहर, तस्वीरें देख फैंस हुए क्रेजी
विज्ञापन

4 of 4
लोकेश कनगराज - फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स के दावों की मानें तो फिल्म के लिए संजय दत्त को 10 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। फिल्म के नाम का अभी आधिकारिक रूप से एलान नहीं किया गया है, जिसकी वजह से इसे थलपति 67 के नाम से पुकारा जा रहा है। यह एक एक्शन थ्रिलर होगी जिसके निर्देशन की कमान लोकेश कनगराज के हाथ में हैं। लोकेश इससे पहले विक्रम जैसी सुपरहिट फिल्म को डायरेक्ट कर चुके हैं। विजय और संजय के अलावा फिल्म में तृषा, प्रिया आनंद, गौतम मेनन, अर्जुन सरजा, और मंसूर अली खान भी नजर आने वाले हैं।
Atlee: 'जवान' के निर्देशक एटली बने पिता, पत्नी प्रिया मोहन ने दिया बेटे को जन्म
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें