फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atlee: 'जवान' के निर्देशक एटली बने पिता, पत्नी प्रिया मोहन ने दिया बेटे को जन्म

Tue, 31 Jan 2023 08:30 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शाहरुख खान की आगामी फिल्म जवान के डायरेक्टर एटली कुमार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी प्रिया मोहन ने बेटे को जन्म दिया है।
विज्ञापन
1 of 4
एटली, प्रिया मोहन - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान की आगामी फिल्म जवान के डायरेक्टर एटली कुमार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी प्रिया मोहन ने बेटे को जन्म दिया है। सोशल मीडिया के जरिए दोनों ने फैंस को यह खुशखबरी दी है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एटली और उनकी पत्नी ने पोस्ट के जरिए बताया है कि वे एक बेटे के माता-पिता बन गए हैं।
Big Boss 16: शिव ठाकरे ने प्रियंका पर लगाया झूठी होने का इल्जाम, कहा- एक्टिंग अच्छी करती हैं
विज्ञापन

2 of 4
एटली, प्रिया मोहन - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर शेयर की गईं एक तस्वीर में एटली और उनकी पत्नी अपने हाथ में छोटे बच्चों के जूते लेकर पोज देते हुए दिख रहे हैं। इस फोटो के कैप्शन में 'इट्स अ बॉय' लिखा है। वहीं, दूसरी तस्वीर में प्रिया और एटली मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। इस खुशखबरी को साझा करने के बाद फैंस समेत कई सेलेब्स उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। 
Filmy Wrap: शूटिंग के दौरान सनी लियोनी घायल और अथिया-केएल राहुल फिर ट्रोल, पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें
विज्ञापन

3 of 4
डायरेक्टर एटली और प्रिया - फोटो : सोशल मीडिया
इस पोस्ट पर मशहूर एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश ने कमेंट करते हुए लिखा, ''नए  मम्मी पापा को बहुत सारी बधाइयां। भगवान आपके बच्चे को आशीर्वाद दे। मैं आप तीनों से मिलने का इंतजार नहीं कर सकती।'' वहीं, सामंथा ने भी इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए दोनों को बधाई दी है। इसके अलावा कई एटली के फैंस भी लगातार कमेंट के जरिए उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।
Aamir-Kartik: आमिर कार्तिक ने शादी में जमकर किया डांस, 'आए हो मेरी जिंदगी में' गाकर लोगों को किया इंप्रेस
विज्ञापन

4 of 4
डायरेक्टर एटली प्रिया - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि एटली तमिल फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक हैं। अब तक वह कई सुपरहिट फिल्में बना चुके हैं। फिलहाल वह शाहरुख खान के साथ फिल्म जवान बना रहे हैं। इस फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। जवान में शाहरुख के अलावा विजय सेतुपति विलेन को रोल में नजर आने वाले हैं।
Tarsem Singh: तरसेम सिंह ने भारत में पूरी की अपनी पहली फिल्म की शूटिंग, मूवी को बताया बेहद खास
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें