फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samantha: निर्माता बनीं सामंथा, अभिनेत्री ने अपने प्रोडक्शन हाउस 'ट्रालाला मूविंग पिक्चर्स' का किया एलान

Sun, 10 Dec 2023 07:06 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : social media
साउथ इंडस्ट्री की हिट अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की पॉपुलैरिटी हिंदी सिनेमा को पसंद करने वाले दर्शकों के बीच कम नहीं है। उनकी हर फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं और उनकी पॉपुलैरिटी का आलम यह है कि उनकी तस्वीरें मिनटों में वायरल हो जाती हैं। जहां इन दिनों अभिनेत्री 'यशोदा' और 'कुशी' जैसी फिल्मों के बाद एक्टिंग से ब्रेक लेकर अपने स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं, वहीं हाल ही में उन्होंने अपने करियर को एक कदम आगे बढ़ाया है। दरअसल, फिल्मों में अपने अभिनय से धमाल मचाने वाली सामंथा अब प्रोड्यूसर बन गई हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया
सामंथा रुथ प्रभु निस्संदेह इंडस्ट्री की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने अपने अभिनय कौशल को साबित कर लोगों के दिलों-दिमाग में अमिट छाप छोड़ी है। एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम करने वाली अभिनेत्री ने आज अपने फैंस को एक तोहफा दिया है। दरअसल, हाल ही में सामंथा रुथ प्रभु ने अपना प्रोडक्शन हाउस खोला है, जिसका एलान उन्होंने किया है। सामंथा रुथ प्रभु ने प्रोडक्शन हाउस 'ट्रालाला मूविंग पिक्चर्स' की घोषणा की है। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया, जो कुछ ही समय में वायरल हो गया है।  
विज्ञापन

3 of 5
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया
सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने प्रोडक्शन हाउस का एलान करते हुए लिखा, 'अपने प्रोडक्शन हाउस, ट्रालाला मूविंग पिक्चर्स की घोषणा करते हुए बहुत उत्साहित हूं। ट्रालाला मूविंग पिक्चर्स का लक्ष्य नए युग की अभिव्यक्ति और विचार का प्रतिनिधि कंटेंट तैयार करना है। एक शानदार स्थान बनाना है, जो उन कहानियों को आमंत्रित और प्रोत्साहित करता है जो हमारे सामाजिक ताने-बाने की ताकत और जटिलता को बयां करती हैं। यह फिल्म निर्माताओं के लिए ऐसी कहानियां बताने का एक मंच है जो सार्थक, प्रामाणिक और सार्वभौमिक हैं।'

4 of 5
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सामंथा रुथ प्रभु फिलहाल एक्टिंग से ब्रेक लेकर 'मायोसिटिस' नामक अपनी ऑटोइम्यून बीमारी से लड़ाई लड़ रही हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में, अभिनेत्री ने ऑनलाइन ट्रोलिंग पर खुलकर बात की और सोशल मीडिया पर अपनी ट्रू सेल्फ, कमजोरियों और ताकत का खुलासा करने के लिए ट्रोल किए जाने पर खुलासा किया था। वह बोलीं, 'यह आसान नहीं है, लेकिन मुझे लगता है कि मैंने सोशल मीडिया के साथ अपने रिश्ते में एक प्यारा स्थान हासिल किया। मेरे लिए अपना सच्चा स्वरूप होना, कमजोरियां, ताकत और इनके बीच की सभी चीजें दिखाना बहुत संतुष्टिदायक है। अभी तक यह एक अच्छी जगह है।'
Tripti Dimri: तृप्ति डिमरी के हाथ लगी संदीप रेड्डी वांगा की 'स्पिरिट'? अभिनेत्री ने अफवाहों पर दी प्रतिक्रिया
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो सामंथा रुथ प्रभु को आखिरी बार रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'कुशी' में देखा गया था, जिसमें विजय देवरकोंडा भी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म को सभी से मिली जुली समीक्षाएं मिली थीं और इसने बॉक्स ऑफिस पर 70 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी। सामंथा, इसके बाद 'सिटाडेल' के भारतीय संस्करण में दिखाई देंगी, जिसमें वरुण धवन मुख्य भूमिका में हैं। इसका निर्देशन राज और डीके ने किया है।
Parineeti Chopra: क्या पति राघव की तरह राजनीति में आएंगी परिणीति? अभिनेत्री का जवाब सुन समझ जाएंगे आप
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें