‘केजीएफ 1’, ‘बाहुबली 1’ और ‘पुष्पा 1’ को पीछे छोड़ते हुप्रशांत नील के निर्देशन में बनी होमबाले फिल्म्स की फिल्म ‘सलार’ बीते साल की सफलतम पैन इंडिया फिल्मों में से एक साबित हुई है। फिल्म ने अकेले हिंदी में भी 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। होम्बले फिल्म्स की ‘सलार पार्ट 1- सीजफायर’ का निर्देशन प्रशांत नील ने किया हैं और इसमें प्रभास, श्रुति हासन, पृथ्वीराज सुकुमारन और जगपति बाबू जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। विजय किरागांदुर इसके निर्माता हैं। फिल्म सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है।