फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prabhas Salaar Part 1: प्रभास और इलियाना के बीच क्या था, रिलेशनशिप या सिचुएशनशिप? पढ़िए चार चर्चित किस्से

Sat, 16 Dec 2023 10:42 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
प्रभास व उनकी फिल्मों की अभिनेत्रियां - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण भारतीय सिनेमा में हर सुपरस्टार के नाम से पहले कथित रूप से प्रशंसकों का नाम अधिकतर जुड़ा रहता है। रजनीकांत को थलाइवा कहकर बुलाया जाता है। लिखते हैं इसे अंग्रेजी में आर अक्षर जोड़ कर हैं क्योंकि तमिल में किसी को सम्मान देने के लिए नाम के साथ र जैसा उच्चारण निकालने की परंपरा रही है। जैसे, यदि कवि कंबन का नाम कोई तमिल जानने वाला सम्मान से लेगा तो वह कुछ कुछ कंबर जैसा उच्चारण करेगा। प्रभास को उनके प्रशंसक रिबेल स्टार कहकर बुलाते हैं और प्रभास ने अपने प्रशंसकों को सामूहिक नाम दिया है, ‘डार्लिंग्स’! प्रभास की नई फिल्म ‘सालार पार्ट 1’ अगले शुक्रवार को रिलीज होने वाली है, लेकिन सात दिन पहले तक इस बार कम से कम एक बात ऐसी है जो उनके प्रशंसकों को भी हैरत में डाल रही है, क्या है, आइए जानते हैं..
Vaishnavi Dhanraj: वैष्णवी धनराज ने परिवार पर लगाया मारपीट का आरोप, दर्ज कराई शिकायत
विज्ञापन

2 of 5
प्रभास-कृति सेनन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्रभास-कृति सेनन 
दरअसल, प्रभास की हर मेगा बजट फिल्म की रिलीज के पहले उनके किसी न किसी अफेयर की चर्चा जरूर होती रही है। फिल्म 'आदिपुरुष' की रिलीज के समय प्रभास और कृति सेनन के बीच अफेयर्स की खबरें खूब सुर्खियों में रही। चर्चा यहां तक रही कि कृति सेनन की वजह से प्रभास ने अनुष्का शेट्टी से दूरिया बनानी शुरू कर दी। कृति सेनन के साथ अफेयर्स की खबरों पर प्रभास ने हमेशा चुप्पी ही साधे रखी, लेकिन इस मुद्दे पर कृति सेनन ने खुलकर बात की। तब कृति सेनन ने कहा था कि ये सारी बातें एं वरुण धवन की फैलाई हुई हैं। असल जिंदगी में प्रभास और उनके बीच सिर्फ दोस्ती का रिश्ता है। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रभास-अनुष्का शेट्टी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्रभास-अनुष्का शेट्टी
फिल्म 'बाहुबली: द बिगिनिंग'  और 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' की रिलीज के समय प्रभास और अनुष्का शेट्टी के बीच  लिंक-अप की खूब खबरें उडी । चर्चा यहां तक थी कि प्रभास और अनुष्का शेट्टी शादी करने वाले हैं। अनुष्का शेट्टी के साथ अपने लिंक-अप की खबरों को प्रभास ने महज एक अफवाह ही बताया। तब प्रभास ने अनुष्का शेट्टी के साथ अपने रिश्ते पर सफाई देते हुए एक इंटरव्यू के दौरान कहा था, 'यह महज एक अफवाह है, मेरे और अनुष्का के बीच कुछ नहीं चल रहा। अगर ऐसी बात होती तो सच्चाई सबके सामने आ जाती, कोई इतने सालों तक अपने रिलेशन को छुपा कर नहीं रख सकता है। अगर ऐसा होता तो हम कहीं तो साथ दिखे होते।' 

4 of 5
प्रभास-वाईएस शर्मिला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्रभास-वाईएस शर्मिला 
प्रभास को लेकर जो सबसे बड़ी खबर अब तक उनके करियर में बनी। वह रही उनके और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के प्रमुख वाई एस. जगन मोहन रेड्डी की बहन वाईएस शर्मिला के साथ उनके रिश्ते की। उन दिनों सोशल मीडिया पर वाईएस शर्मिला और प्रभास के संबंधों को लेकर तरह तरह के कमेन्ट किए जा रहे थे जिससे परेशान होकर वाईएस शर्मिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इस पूरे प्रकरण में प्रभास ने सोशल मीडिया पर लंबा चौड़ा पोस्ट लिख कर सफाई दी, तो वहीं इस मामले में वाईएस शर्मिला ने अपनी सफाई में कहा था कि विपक्षी पार्टी लोकसभा चुनाव में राजनीतिक लाभ लेने के लिए उनके  खिलाफ अफवाहें उड़ाकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रभास-इलियाना डिक्रूज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्रभास-इलियाना डिक्रूज 
अभिनेता प्रभास के साथ इलियाना डिक्रूज साउथ की कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन फिल्मों की शूटिंग के दौरान प्रभास और  इलियाना डिक्रूज के बीच नजदीकियों के खूब चर्चे हुए, लेकिन इस बारे में कभी भी दोनों ने सार्वजनिक तौर पर खुलकर बात नहीं की। उस समय इलियाना डिक्रूज ने बिना किसी का नाम लिए सिर्फ इतना कहा था, 'मैं एक सह-कलाकार के साथ बहुत गंभीर रिश्ते में थी, जिससे मैं प्यार करती थी और भरोसा करती थी, लेकिन उसने कई बार मेरा भरोसा तोड़ा और मुझे महसूस कराया कि मैं इसके लायक नहीं हूं। इसलिए अब, मैंने सावधान रहना सीख लिया है।'
Aishwarya Rai: तलाक की खबरों के बीच साथ दिखे ऐश्वर्या-अभिषेक, अंबानी स्कूल के कार्यक्रम परिवार संग पहुंचा कपल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें