फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Child Abuse: साई धरम ने बाल शोषण के लिए की यूट्यूबर पर कार्रवाई की मांग, तेलंगाना के डिप्टी सीएम ने दिया जवाब

Sun, 07 Jul 2024 10:40 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
साई धरम तेज-भट्टी विक्रमार्क मल्लू - फोटो : इंस्टाग्राम
टॉलीवुड अभिनेता साई धरम तेज गंभीर मुद्दों पर मुखर होने के लिए जाने जाते हैं। अब उन्होंने बाल शोषण की ऑनलाइन रिपोर्ट की है। अभिनेता ने एक्स का सहारा लिया और एक यूट्यूबर का बच्चों के बारे में असंवेदनशील टिप्पणी करते हुए एक वीडियो साझा किया। इसके साथ ही उन्होंने दोनों तेलुगु राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी टैग करते हुए उनसे इंटरनेट पर ऐसे वीडियो पोस्ट करने वाले यूट्यूबर्स के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
साई धरम तेज - फोटो : इंस्टाग्राम
साई धरम तेज ने अपने पोस्ट में लिखा, 'यह वीभत्स, घृणित और काफी डरावना है। इस तरह के राक्षस तथाकथित फन एंड डैंक के भेष में बच्चों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं। साथ ही इन पर किसी का ध्यान भी नहीं जाता है। बाल सुरक्षा की जरूरत है। मैं ईमानदारी से तेलंगाना के माननीय मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी गारू और उप मुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क मल्लू गारू, आंध्र प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री नारा चंद्रबाबू नायडू गारू और उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण गारू और नारा लोकेश गारू से भयावह कृत्यों पर अंकुश लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध करता हूं।'

विज्ञापन

3 of 5
भट्टी विक्रमार्क मल्लू - फोटो : इंस्टाग्राम
साई को जवाब देते हुए तेलंगाना के डिप्टी सीएम भट्टी विक्रमार्क मल्लू ने प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि बाल सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और सरकार अक्सर बाल शोषण को रोकने के लिए कार्रवाई करती है। उन्होंने लिखा, 'इस गंभीर मुद्दे को उठाने के लिए धन्यवाद साई धरम तेज गारू बाल सुरक्षा वास्तव में सर्वोच्च प्राथमिकता है, और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हमारी सरकार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बाल दुर्व्यवहार और शोषण को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए। आइए एक साथ मिलकर काम करें। हमारे बच्चों के लिए सुरक्षित ऑनलाइन वातावरण बनाए।'

Bad Newz: 'बैड न्यूज' के नए गाने में विक्की-तृप्ति के बीच दिखेगी जबर्दस्त केमिस्ट्री, इस दिन रिलीज होगा 'जानम'

4 of 5
साई धरम तेज - फोटो : इंस्टाग्राम @jetpanja
वीडियो में, हम एक तेलुगु यूट्यूबर को एक पिता और उसकी बेटी के बारे में अनुचित टिप्पणी करते हुए देख सकते हैं। यह सब एक लाइव चैट सत्र में हुआ जिसमें यूट्यूबर अपने कुछ दोस्तों के साथ था। जैसे ही साई धरम तेज ने एक्स पर पोस्ट किया, कई प्रशंसक अभिनेता के समर्थन में आ गए और उनकी सराहना की। 

Spirit: प्रभास की 'स्पिरिट' में खलनायक की भूमिका निभाएगा ये कोरियाई सुपरस्टार? पैन-एशिया होगी संदीप की फिल्म
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
साई धरम तेज - फोटो : इंस्टाग्राम
साई धरम तेज की पोस्ट पर एक यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'अधिक सेलेब्रिटीज को इस मामले पर रिपोर्ट करनी चाहिए।' दूसरे ने लिखा, 'आप समाज में कुछ बड़े सितारों से भी ज्यादा योगदान दे रहे हैं।' वहीं, एक अन्य लिखते हैं, 'अन्ना इस मुद्दे पर हम सब आपके साथ हैं।'

Taapsee Pannu: 'धक धक' की असफलता पर तापसी पन्नू की दो टूक, सह निर्माताओं पर साधा निशाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें