फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ravi Teja Film: बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने को तैयार टाइगर नागेश्वर राव, फिल्म को लेकर आया यह अपडेट

Wed, 18 Oct 2023 05:39 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
टाइगर नागेश्वर राव - फोटो : सोशल मीडिया
तेलुगु सुपरस्टार रवि तेजा जल्द ही दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए 'टाइगर नागेश्वर राव' नाम की फिल्म लेकर आ रहे हैं। वामसी के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक पीरियड एक्शन ड्रामा है। इसमें उनके साथ अनुपम खेर, नुपुर सेनन, रेनू देसाई, जॉन अब्राहम, अनुकृति वास, नासर और अदुकलम नरेन भी हैं। 
Pulkit Samrat: नशे में धुत होकर गाड़ी चलाते थे पुलकित सम्राट! 'फुकरे 3' फेम अभिनेता ने सुनाया मजेदार किस्सा
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
टाइगर नागेश्वर राव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म का संगीत जीवी प्रकाश कुमार द्वारा तैयार किया गया है। फिल्म 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। अब इसने सभी सेंसरशिप औपचारिकताओं को पूरा कर लिया है। फिल्म को सीबीएफसी ने  यू/ए सर्टिफिकेट दिया है। 
विज्ञापन

3 of 5
टाइगर नागेश्वर राव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'टाइगर नागेश्वर राव की कहानी वास्तविक जीवन की घटनाओं पर आधारित है। अभिनेता फिल्म में एक चोर की भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म 'वाल्टर वीरैया' और 'रावणासुर' के बाद अभिनेता की तीसरी रिलीज है। इसे तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी डब किया गया है और एक साथ रिलीज भी किया जाएगा। 

4 of 5
टाइगर नागेश्वर राव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
यह फिल्म 1970 के दशक पर आधारित है और एक प्रसिद्ध चोर टाइगर नागेश्वर राव के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कई डकैतियों का मास्टरमाइंड है। फिल्म नागेश्वर राव की बुद्धिमत्ता और वह पुलिस के हाथों से कैसे बच निकलता है, इस पर केंद्रित है। फैंस को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रवि तेजा - फोटो : सोशल मीडिया
माना जा रहा है कि टिकट खिड़की पर यह फिल्म अच्छा कलेक्शन कर सकती है। बता दें कि रवि तेजा की लोकप्रियता साउथ के साथ हिंदी पट्टी में काफी ज्यादा है। उनकी कई फिल्मों के हिंदी डब आज भी लोग देखना पसंद करते हैं। 'टाइगर नागेश्वर राव' के बाद रवि तेजा के दो प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं, जिनमें 'ईगल' और 'आरटी4जीएम' शामिल हैं। 
Prabhas: जल्द बजेंगी शहनाई! दूल्हा बनने जा रहे है 'बाहुबली', परिवार के इस करीबी ने किया खुलासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें