फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rashmika Mandanna: 'कांतारा' से क्या है रश्मिका मंदाना का कनेक्शन, एयरपोर्ट पर दिए बयान को लेकर बवाल

Fri, 11 Nov 2022 01:43 AM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
रश्मिका मंदाना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा' को अभी भी खूब पसंद दिया जा रहा है। ऐसे में जब रश्मिका मंदाना ने फिल्म 'कांतारा' नहीं देखी तो उन्हें जड़ो से जुड़ने की सलाह दी जा रही है।  दरअसल, रश्मिका मंदाना ने अपने करियर की शुरुआत कन्नड़ सिनेमा से की थी। कन्नड़ में बनी फिल्म 'कांतारा' पैन इंडिया स्तर पर रिलीज हुई तो इस फिल्म को खूब पसंद किया गया। अभी तक रश्मिका मंदाना ने फिल्म नहीं देखी तो उन्हें फिल्म देखने की सलाह इसलिए दी जा रही है ताकि अपनी संस्कृति और सभ्यता से जुड़े रहे। 
 

Vijay Deverakonda: आठ महीने बाद कंधे की चोट से उबरे विजय देवरकोंडा, फिर से काम पर लौटने के लिए हैं बेताब

विज्ञापन

2 of 4
रश्मिका मंदाना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रश्मिका मंदाना ने अपने करियर की शुरुआत ऋषभ शेट्टी के निर्देशन में बनी कन्नड़ फिल्म 'किरिक पार्टी' से की है। पिछले दिनों जब उन्हें एयरपोर्ट पर देखा गया तो एक पपराजी ने उनसे पूछ लिया कि क्या उन्होंने ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा' देखी है। तो रश्मिका मंदना ने जवाब दिया, 'अभी नहीं, लेकिन मैं देखना चाहती हूं और जल्द ही वापस जाकर देखने जा रही हूं।' इसके बाद से रश्मिका मंदाना ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई और सोशल मीडिया पर उनको लेकर तरह तरह की बातें होने लगी।  

Lohithaswa Death: दिग्गज कन्नड़ अभिनेता लोहिताश्व का लंबी बीमारी के बाद निधन, सीएम बोम्मई ने भी दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन

3 of 4
रश्मिका मंदाना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'कांतारा' दुनिया भर में खूब धूम मचा रही है। रश्मिका मंदाना ने अभी तक फिल्म नहीं देखी तो नेटिजन्स ने भी इस पर आपत्ति जताते हुए रश्मिका मंदना को फिल्म देखने की सलाह दी और उन्हें याद दिलाया कि यह नहीं भूलना चाहिए कि खुद कन्नड़ सिनेमा से करियर की शुरआत की थी और आज बड़ी स्तर बन गई हैं तो यह कन्नड़ सिनेमा की देन है। ऋषभ शेट्टी ने उन्हें कन्नड़ फिल्म 'किरिक पार्टी' में लांच किया था तो, इसलिए भी उन्हें फिल्म देखनी चाहिए थी।   

विज्ञापन

4 of 4
रश्मिका मंदाना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ऐसा नहीं है कि रश्मिका मंदाना को पहली बार ट्रोल किया जा रहा है। बीते कुछ दिनों से वह ट्रोलर्स के निशाने पर हैं और उनके बारे में तरह तरह की बातें होती रहती हैं। विजय देवरकोंडा के साथ वह अपने रिलेशनशिप को भी लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में रश्मिका मंदाना ने सोशल मीडिया पर अपने एक पोस्ट में लिखा है कि उनके खिलाफ चल रही सोशल मीडिया पर बातों से वह काफी परेशान हैं। उन्होंने जब से करियर की शुरुआत की तभी से इस तरह की बातें झेल रही हैं।    
 

South Stars House: आलीशान घरों के मालिक हैं साउथ के ये फिल्मी सितारे, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें