राम गोपाल वर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम @rgvzoomin
क्या है मामला?
मड्डीपाडु पुलिस ने 11 नवम्बर को राम गोपाल वर्मा के खिलाफ बीएनएस एक्ट की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था, जिसमें धारा 336 (4), 353 (2) और आईटी एक्ट की धारा 67 शामिल है। यह मामला उस समय दर्ज हुआ था जब स्थानीय तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के नेता रामलिंगम ने राम गोपाल वर्मा के खिलाफ शिकायत की थी। इस शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उन्होंने अपनी फिल्म व्यूहम के प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री नायडू, उप मुख्यमंत्री कल्याण, आईटी मंत्री नारा लोकेश और अन्य की प्रतिष्ठा को कथित तौर पर नुकसान पहुंचाया।