फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prabhas: प्रभास की नई फिल्म के सेट से लीक हुई तस्वीरें, जानिए क्या है इनमें खास?

Mon, 25 Nov 2024 06:28 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

प्रभास की आगामी फिल्म 'फौजी' के सेट से कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन हनु राघवपुडी कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
1 of 5
प्रभास - फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas
पैन-इंडिया स्टार प्रभास और निर्देशक हनु राघवपुडी की आगामी फिल्म इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। इस फिल्म की घोषणा एक भव्य तरीके से की गई थी। इसके बाद से फिल्म की शैली और बजट को लेकर अब तक कई रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रभास - फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas
सेट से तस्वीरें हुईं लीक
हाल ही में फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल होने लगीं। इनमें पुरानी कारें और कई बस नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की शूटिंग हैदराबाद के अलीपुर जेल में हो रही है, जहां 1930 के दशक में नेताजी सुभाष चंद्र बोस को बंदी बनाया गया था। गौर करने वाली बात यह है कि 1908-1909 में अलीपुर जेल में हुए मुकदमे ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अहम मोड़ ला दिया था और युवाओं को काफी प्रेरित किया था।
विज्ञापन

3 of 5
प्रभास - फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas
प्रभास निभाएंगे सैनिक का किरदार
'फौजी' नाम से बन रही इस फिल्म को द्वितीय विश्व युद्ध के पृष्ठभूमि पर आधारित एक भव्य ऐतिहासिक रोमांटिक ड्रामा बताया जा रहा है। फिल्म का निर्माण मैत्री मूवी मेकर्स कर रहे हैं। इसमें प्रभास एक सैनिक का किरदार निभाने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में महिला प्रधान भूमिका के लिए इमान वेलानी को कास्ट किए जाने की चर्चा है। 

4 of 5
प्रभास - फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas
बड़े बजट में बन रही फिल्म
फिल्म में विशाल चंद्रशेखर का संगीत सुनने को मिलेगा। वहीं, कोटागिरी वेंकटेश्वर राव संपादन और सुदीप चटर्जी के हाथ में छायांकन की कमान है। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म का बजट लगभग 400 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रभास - फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas
इन फिल्मों में भी नजर आएंगे प्रभास
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रभास के पास इस समय कई दिलचस्प प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें द राजा साब, कल्कि 2898 एडी का सीक्वल और सलार 2 जैसी फिल्में शामिल हैं। द राजा साब की शूटिंग इस साल के अंत तक पूरी होने की उम्मीद है। इस फिल्म में निधि अग्रवाल, अनुपम खेर, मुरली शर्मा, मलविका मोहनन, संजय दत्त, जिषु सेनगुप्ता और योगी बाबू जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। इसे मलयालम, कन्नड़, तेलुगू, तमिल और हिंदी में सिनेमाघरों में रिलीज रिलीज किया जाएगा।
IFFI: ‘इफ्फी’ में प्रदर्शित हुई ‘मंज्जुमेल बॉयज’, निर्देशक ने गुफा को बताया फिल्म की असली नायक, जानिए कैसे?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें