अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' ने पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। पैन इंडिया फिल्म 'पुष्पा' का क्रेज लोगों के सर चढ़ कर बोल रहा था। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन की अदाकारी के दर्शक दीवाने हो गए थे। फिल्म के डायलॉग्स और गाने लोगों की जुबान पर चढ़े रहते थे। वहीं, 'पुष्पा: द राइज' की शानदार सफलता के बाद मेकर्स ने इसके दूसरे पार्ट 'पुष्पा 2' का एलान कर दिया था। इस बीच दर्शकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। उन्हें पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन के साथ साउथ के सुपरस्टार राम चरण भी नजर आएंगे।