फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pushpa 2: डीएसपी की धुन पर 'पुष्पा पुष्पा' करेगी दुनिया, फिल्म के पहले गाने का प्रोमो इस दिन होगा जारी

Tue, 23 Apr 2024 09:08 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अल्लू अर्जुन अभिनीत 'पुष्पा 2: द रूल' के पहले गाने 'पुष्पा पुष्पा' के प्रोमो पर बड़ा अपडेट सामने आया है। देवी श्री प्रसाद उर्फ डीएसपी की धुन पर पूरी दुनिया एक दफा फिर झूम उठेगी। 
विज्ञापन
1 of 5
पुष्पा 2: द रूल-पुष्पा पुष्पा गाना - फोटो : सोशल मीडिया
अल्लू अर्जुन अभिनीत 'पुष्पा 2: द रूल' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। सुकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रश्मिका मंदाना और फहद फासिल भी मुख्य भूमिका में हैं। 'पुष्पा 2' 15 अगस्त को अपने विश्व प्रीमियर के लिए तैयार है। अब फिल्म के निर्माताओं ने फैंस को एक और खुशखबरी सुनाई है। टीजर के बाद निर्माता इसके पहले गाने का प्रोमो जल्द ही जारी करेंगे, जिसका शीर्षक 'पुष्पा पुष्पा' है।
विज्ञापन

2 of 5
पुष्पा 2: द रूल - फोटो : सोशल मीडिया
'पुष्पा 2: द रूल' के निर्माताओं ने एक्स पर खुलासा किया कि फिल्म के पहले गाने 'पुष्पा पुष्पा' का लिरिकल प्रोमो जल्द ही जारी किया जाएगा। सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक, 'पुष्पा पुष्पा' का प्रोमो 24 अप्रैल को शाम 4 बजकर 5 मिनट पर रिलीज होगा। उन्होंने अपडेट शेयर करते हुए लिखा, 'दुनिया पुष्पा राज का गुणगान करेगी। पुष्पा 2: द रूल का पहला सिंगल पुष्पा पुष्पा का लिरिकल प्रोमो कल शाम 4 बजकर 5 मिनट पर आएगा। फिल्म 15 अगस्त को अपने वर्ल्ड प्रीमियर के लिए तैयार है।'
विज्ञापन

3 of 5
पुष्पा 2: द रूल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सुकुमार द्वारा निर्देशित फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' में फहद फासिल खलनायक की भूमिका में हैं। रश्मिका मंदाना मुख्य अभिनेत्री हैं। साथ ही सुनील और अनसूया भारद्वाज सहायक कलाकार के रूप में हैं। गाने देवी श्री प्रसाद द्वारा रचित हैं। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर फिल्म के एक गाने में नजर आएंगी। हालांकि, फिल्म के निर्माताओं या खुद अभिनेत्री ने इसकी कोई पुष्टि नहीं की है।

Welcome to the Jungle: भव्य तरीके से शूट होगा वेलकम टू जंगल का गाना, 30 सितारों के साथ 500 डांसर्स आएंगे नजर

4 of 5
पुष्पा 2: द रूल - फोटो : सोशल मीडिया
'पुष्पा 2: द रूल' अल्लू अर्जुन अभिनीत 'पुष्पा: द राइज' की अगली कड़ी है। फिल्म अपने पोस्टर और टीजर से पहले ही दर्शकों के बीच हलचल पैदा कर चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनिल थडानी (रवीना टंडन के पति) के स्वामित्व वाली एए फिल्म्स ने उत्तरी क्षेत्र में फिल्म को रिलीज करने के लिए नाटकीय अधिकार भारी कीमत पर खरीदे हैं। दावा किया गया है कि यह फिल्म 500 करोड़ रुपये के बजट में बनी है, जो किसी तेलुगु फिल्म के लिए सबसे ज्यादा है।

Chaava: 'छावा' के सेट से वायरल हुई विक्की कौशल की तस्वीर, छत्रपति संभाजी महाराज के अवतार में खूब जंचे अभिनेता
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुष्पा 2: द रूल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इससे पहले अल्लू अर्जुन खुद 'पुष्पा' के तीसरे पार्ट के बारे में संकेत दे चुके हैं। उन्होंने 74वें बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लिया था। वहां उन्होंने बताया था कि वे 'पुष्पा' की फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं और अपडेट देते हुए कहा था कि इस फिल्म का तीसरा पार्ट भी आ सकता है। जानकारी हो कि पैन इंडिया फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' 15 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

Jai Hanuman Poster: आग उगलते ड्रैगन के आगे गदा लिए खड़े हैं बजरंगबली, नया पोस्टर देख फैंस बोल उठे 'जय हनुमान'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें