फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allu Arjun: चुनाव लड़ रहे पवन कल्याण को मिला अल्लू अर्जुन का साथ, 'पावर स्टार' के लिए अभिनेता ने कही यह बात

Thu, 09 May 2024 10:01 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अल्लू अर्जुन पुष्पा 2 की वजह से इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इस बीच उन्होंने चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे अभिनेता पवन कल्याण के लिए एक भावुक नोट लिखा है। फैंस इस पोस्ट की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
अल्लू अर्जुन, पवन कल्याण - फोटो : इंस्टाग्राम- एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्लू अर्जुन ने अभिनेता और राजनेता पवन कल्याण को उनकी राजनीतिक यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी हैं। तेलुगु सुपरस्टार सोशल मीडिया पर अभिनेता ने एक भावुक नोट के जरिए अपनी दिल की बात कही है। पवन कल्याण पिथापुरम से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

विज्ञापन

Abdu Rozik: दुनिया के सबसे छोटे सिंगर अब्दु रोजिक करेंगे निकाह! शारजाह की लड़की संग बनी बात

Trending Videos

अल्लू अर्जुन ने लिखा भावुक नोट
अल्लू अर्जुन ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “पवन गारू को चुनावी यात्रा के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। लोगों की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित करते हुए आपने जो मार्ग चुना है, उस पर मुझे हमेशा गर्व रहा है। एक परिवार के सदस्य के रूप में मेरा प्यार और समर्थन हमेशा आपके साथ रहेगा। आपकी जो भी हासिल करने की इच्छा हो उसके लिए मेरी शुभकामनाएं।”

गाने ने मचाया धमाल
अल्लू अर्जुन इन दिनों पुष्पा 2 को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उनकी फिल्म का पहला गाना निर्माताओं ने जारी किया था। इस गाने को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इस गाने को रिकॉर्डतोड़ व्यूज मिल रहे हैं।  यह गाना तेलुगु, तमिल, हिंदी, कन्नड़, मलयालम और बंगाली भाषाओं में रिलीज किया गया था। देवी श्री प्रसाद के कंपोज किए गए इस गाने में नकाश अजीज, दीपक ब्लू, मीका सिंह, विजय प्रकाश, रंजीत गोविंद और तिमिर बिस्वास जैसे लोकप्रिय गायकों को अपनी आवाज दी है। 
विज्ञापन

टीजर आया लोगों को पसंद
गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर पुष्पा 2 के निर्माताओं ने  फिल्म का टीजर भी जारी किया था। इसमें, अल्लू अर्जुन को साड़ी पहने देखा गया था। इसे देखने के बाद फैंस में फिल्म को लेकर उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई है।
Border 2: बॉर्डर 2 पर आया अब तक का सबसे बड़ा अपडेट, जानिए कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें