फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fahadh Faasil: 'पेनकिली' की शूटिंग को लेकर मुश्किल में फंसे फहद फासिल, मानवाधिकार आयोग ने मांगा जवाब

Fri, 28 Jun 2024 09:52 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मलयालम स्टार फहद फासिल मुश्किलों में फंसते नजर आए हैं। मानवाधिकार आयोग ने केरल अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में 'पेनकिली' की शूटिंग किए जाने को लेकर अभिनेता के प्रोडक्शन हाउस से स्पष्टीकरण मांगा है। 
विज्ञापन
1 of 5
फहद फासिल - फोटो : इंस्टाग्राम
मलयालम स्टार फहद फासिल अपनी बैक-टू-बैक रिलीज हुई फिल्मों की सफलता का आनंद ले रहे हैं। हाल के वर्षों में, उन्होंने एक अभिनेता और निर्माता दोनों के रूप में महत्वपूर्ण सफलता देखी है। हालांकि, अब फहद एक मुसीबत में फंसते नजर आए हैं। उनकी प्रोडक्शन कंपनी फहद फासिल एंड फ्रेंड्स को मानवाधिकार आयोग की कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
फहद फासिल - फोटो : इंस्टाग्राम
रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रोडक्शन कंपनी ने हाल ही में अंगमाली तालुक सरकारी अस्पताल में अपनी आगामी फिल्म 'पेनकिली' की शूटिंग की। आरोप है कि फिल्म निर्माताओं ने उचित अनुमति के बिना कैजुअल्टी वार्ड में शूटिंग की और मरीजों को परेशान किया। नतीजतन, मानवाधिकार आयोग ने भी फहद की कंपनी से स्पष्टीकरण मांगा है। आयोग ने आदेश दिया है कि अस्पताल के आपातकालीन विभाग में फिल्म की शूटिंग के लिए सात दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देना होगा। इसके अतिरिक्त, एर्नाकुलम जिला चिकित्सा अधिकारी और अंगमाली तालुक अस्पताल के अधीक्षक को भी अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
फहद फासिल - फोटो : इंस्टाग्राम
आयोग के अनुसार, आपातकालीन कक्ष की रोशनी कम कर दी गई थी, और फिल्मांकन के दौरान विशिष्ट प्रतिबंध लगाए गए थे। आपातकालीन कक्ष में अभिनेताओं सहित लगभग 50 व्यक्ति मौजूद थे। आयोग ने चिंतामम व्यक्त की कि आपातकालीन विभाग में सीमित जगह के बावजूद, जब डॉक्टर मरीजों का इलाज कर रहे थे, तब फिल्मांकन जारी रहा।

Kalki 2898 AD: 'यूनिवर्स में मेरा हिस्सा अभी शुरू हुआ है', कल्कि 2898 एडी में अपने कम स्क्रीन टाइम पर बोले कमल

4 of 5
फहद फासिल - फोटो : इंस्टाग्राम
रिपोर्ट के अनुसार, निर्माताओं ने किसी भी गलत काम से इनकार किया है और दावा किया है कि शूटिंग के लिए सभी उचित परिश्रम का पालन किया गया है। फिल्म निर्माताओं ने शूटिंग के कारण मरीजों को परेशानी होने की खबरों को भी खारिज कर दिया है। इस बीच, फहद फासिल सफलता की बुलंदियों को छू रहे हैं। वह भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में सबसे अधिक मांग वाले अभिनेताओं में से एक बन गए हैं। 

Bad Newz Trailer Launch: बैड न्यूज का हुआ ट्रेलर लॉन्च, तृप्ती डिमरी का हॉट अंदाज विक्की कौशल पर पड़ा भारी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'पुष्पा 2: द रूल' - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में फहद फासिल को 'आवेशम' में देखा गया था। यह फिल्म इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई थी और 150 करोड़ रुपये से अधिक की वैश्विक कमाई के साथ मलयालम सिनेमा की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बनकर उभरी। इससे पहले फहद का प्रोडक्शन वेंचर 'प्रेमलु' भी एक बड़ी हिट के रूप में उभरा, जिसने अपने 30 करोड़ रुपये के बजट के मुकाबले 136 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। फहद फासिल को आने वाले दिनों में फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' में देखा जाएगा।

Aavesham: इस ओटीटी पर हिंदी में रिलीज हुई ‘आवेशम’ बॉक्स ऑफिस पर कर चुकी है कमाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें