फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nayathara: नयनतारा ने राघव लॉरेंस की फिल्म से किया किनारा! जानें इसके पीछे की वजह

Sat, 07 Oct 2023 06:03 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नयनतारा - फोटो : सोशल मीडिया
नयनतारा दक्षिण की सबसे व्यस्त अभिनेत्रियों में से एक हैं। जवान के बाद वह कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। कहा जा रहा था कि नयनतारा रत्ना कुमार के निर्देशन में बनने वाली अगली फिल्म में राघव लॉरेंस के साथ पहली बार मुख्य भूमिका निभाएंगी। हालांकि, ताजा रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस ने अब इस प्रोजेक्ट से कदम पीछे खींच लिए हैं।
Rahat Fateh Ali Khan: महादेव बेटिंग ऐप में राहत फतेह अली खान का नाम भी शामिल, कभी भी तलब कर सकता है ईडी
विज्ञापन

2 of 5
राघव लॉरेंस - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके पीछे की वजह डेट्स के टकराव को बताया जा रहा है। वहीं, अब रत्ना कुमार कथित तौर पर राघव लॉरेंस के साथ अपनी फिल्म के लिए एक नई स्क्रिप्ट बना रहे हैं। बताया जा रहा है कि प्री-प्रोडक्शन का काम फिनिश लाइन तक पहुंचने के बाद इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी। 
विज्ञापन

3 of 5
राघव लॉरेंस - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि रत्ना कुमार ने शुरुआत में राघव लॉरेंस और नयनतारा के साथ एक हॉरर थ्रिलर बनाने की योजना बनाई थी। कहा जा रहा था कि फिल्म की कहानी लोकेश कनगराज द्वारा लिखी जाएगी। जानकारी के अनुसार निर्देशक लोकेश कनगराज रत्ना कुमार की अगली निर्देशित फिल्म के लिए नई पटकथा और में भी मदद कर रहे हैं। 

4 of 5
चंद्रमुखी 2 - फोटो : सोशल मीडिया
राघव लॉरेंस की बात करें तो हाल ही में अभिनेता की फिल्म चंद्रमुखी 2 ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी थी। यह फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही है। पी वासु के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कमाई की रफ्तार काफी सुस्त है और यह रजनीकांत की फिल्म जैसा जादू नहीं चला सकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुख खान, नयनतारा - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, नयनतारा की सितंबर में दो फिल्में 'जवान' और 'इराइवन' रिलीज हुई हैं। उन्होंने 'जवान' से हिंदी में डेब्यू किया और इस फिल्म में उनकी जोड़ी शाहरुख खान के साथ खूब पसंद की गई। 'जवान' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर घोषित की जा चुकी है। जबकि 'इराइवान' औसत से नीचे रही है।
Pulkit Samrat: महादेव बेटिंग एप स्कैम में पुलकित सम्राट को ईडी ने भेजा समन? अभिनेता का बयान जान रह जाएंगे दंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें