लियो
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि 'लियो' साल 2021 में आई फिल्म 'मास्टर' के बाद लोकेश कनगराज और विजय की दूसरी फिल्म है। 'मास्टर' सुपरहिट गई थी। ऐसे में फैंस को 'लियो' से भी काफी उम्मीदें हैं। अब यह तो 19 अक्तूबर को 'लियो' की रिलीज पर ही पता लगेगा कि फिल्म दर्शकों को पसंद आएगी या नहीं। फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें तृषा कृष्णन, संजय दत्त, अर्जुन सरजा, हेरोल्ड दास, तृषा, गौतम वासुदेव मेनन, मैसस्किन, माया एस कृष्णन, मैथ्यू थॉमस, मंसूर अली खान और प्रिया आनंद जैसे कलाकार हैं।