फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KH234: कमल हासन की नई फिल्म 'केएच234' का हुआ एलान, मणिरत्नम के साथ 36 साल बाद जमेगी अभिनेता की जोड़ी

Fri, 27 Oct 2023 06:26 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कमल हासन, मणिरत्नम - फोटो : social media
साउथ सुपरस्टार कमल हासन ने पिछले साल फिल्म 'विक्रम' से धमाकेदार वापसी की थी। फिल्म की कहानी से लेकर अभिनेता के दमदार अभिनय को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। इसके बाद से ही कमल हासन बैक टू बैक फिल्में साइन कर रहे हैं। जहां वह एक तरफ अपनी फिल्म 'इंडियन 2' को लेकर चर्चा में हैं, वहीं अब खबर आ रही है कि उन्होंने एक और फिल्म पर काम शुरू कर दिया है। यह कमल हासन की 234वीं फिल्म होगी और इसका निर्देशन मणिरत्नम द्वारा किया जाएगा। 'केएच234' नामक इस फिल्म की आज आधिकारिक घोषणा हो गई है। 
विज्ञापन

2 of 5
कमल हासन - फोटो : social media
साउथ सुपरस्टार कमल हासन और मणिरत्नम आखिरकार 36 साल बाद फिर से साथ काम करने के लिए तैयार हैं। दोनों ने आखिरी बार ब्लॉकबस्टर फिल्म 'नायकन' में साथ काम किया था। इसके बाद से ही फैंस लंबे समय से दोनों के साथ काम करने का इंतजार कर रहे थे।  लेटेस्ट अपडेट के अनुसार फैंस का यह इंतजार आखिरकार 36 साल बाद खत्म हो गया है। फिल्म 'केएच234' के मेकर्स ने भव्य लॉन्च कार्यक्रम में फिल्म का एलान करते हुए इसकी पूरी टीम की घोषणा की है। बता दें, अभी फिल्म का नाम तय नहीं किया गया है और इसे 'केएच234' इसलिए बुलाया जा रहा है क्योंकि यह कमल हासन की 234वीं फिल्म होगी।
Prasad Bidapa: फैशन कंसलटेंट प्रसाद बिदापा के बेटे एडम बेंगलुरु में गिरफ्तार, नशे में गाड़ी चलाने का है आरोप
विज्ञापन

3 of 5
कमल हासन - फोटो : social media
एक रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि कमल हासन ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। खबर है कि इस फिल्म में बड़ी संख्या में स्टार्स शामिल हैं। इतना ही नहीं यह भी बताया जा रहा है कि यह एक एक्शन  फिल्म होने वाली है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का बड़ा प्रोमो शूट शुरू हो चुका है। फिल्म 'केएच234' पर काम चल रहा है और इसे कमल हासन, मणिरत्नम, आर. महेंद्रन और शिव अनंत जैसे निर्माता मिलकर बना रहे हैं।   

4 of 5
कमल हासन - फोटो : social media
मेकर्स द्वारा फिल्म का एक वीडियो रिलीज किया गया, जिसमें कमल हासन और मणिरत्नम के साथ ही फिल्म के क्रू का भी इंट्रोडक्शन दिया गया है। जहां एक तरफ मणिरत्नम जैसे दिग्गज निर्देशक इसका निर्देशन करते नजर आएंगे, वहीं दूसरी ओर फिल्म का म्यूजिक एआर रहमान द्वारा तैयार किया जाएगा। फिल्म की एक्शन कोरियोग्राफी की जिम्मेदारी निपुण अनबरीव मास्टर्स संभाल रहे हैं। वह कमल हासन के साथ पहले फिल्म 'विक्रम' में काम कर चुके हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कमल हासन, शंकर - फोटो : सोशल मीडिया
कमल हासन के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता को आखिरी बार पिछले साल रिलीज हुई एक्शन फिल्म 'विक्रम' में देखा गया था। लोकेश कनगराज निर्देशित यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। इसके अलावा वह जल्द ही फिल्म 'इंडियन 2' में नजर आएंगे। काफी समय से कमल हासन 'इंडियन 2' की तैयारियों में जुटे हैं और सेट से उनकी तस्वीरें अक्सर वायरल होती रहती हैं। 
Koffee With Karan: क्रिकेटर्स को शो में बुलाने की बात से घबराए करण जौहर, बताया किस बात से लगता है डर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें