फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NTR 30: साउथ की एक और पैन इंडिया फिल्म होगी रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी Jr Ntr की एक्शन थ्रिलर

Sun, 01 Jan 2023 06:23 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
NTR30 - फोटो : social media
साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की फिल्म 'आरआरआर' ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के रिकॉर्ड बनाए हैं। अभी तक वह सफलता का जश्न मना रहे हैं क्योंकि न सिर्फ इस फिल्म ने देश में बल्कि विदेशों में भी खूब जलवा बिखेरा है, वहीं इस पर अवॉर्ड्स की भी खूब बारिश हो रही है। अब इसी बीच अभिनेता की आगामी फिल्म (जिसका अस्थाई टाइटल NTR30 है) की रिलीज डेट की घोषणा भी कर दी गई है।
 

Alia Bhatt: आलिया ने साझा किया गर्भावस्था के दौरान काम का अनुभव, बोलीं- कुछ हफ्ते थोड़े मुश्किल थे क्योंकि...

विज्ञापन

2 of 4
जूनियर एनटीआर - फोटो : सोशल मीडिया
अस्थाई टाइटल NTR30 में को कोरटाला शिवा द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। जूनियर एनटीआर लंबे समय के  बाद उनके साथ दोबारा काम कर रहे हैं। इससे पहले साल 2016 में आई अभिनेता की फिल्म 'जनता गैराज' को भी कोराटला शिवा द्वारा निर्देशित किया गया था। फिलहाल RRR में कोमाराम की भूमिका में जूनियर एनटीआर ने दर्शकों के मन में एक अलग छाप छोड़ी है अब इस आगामी फिल्म से वह वैश्विक स्तर पर दर्शकों को कितना प्रभावित करते हैं ये देखना दिलचस्प होगा।
 

Vidya Balan: विद्या बालन की इस निर्देशक के साथ फिल्म करने की इच्छा रह गई अधूरी, बिना शरमाए कह दी थी यह बात

विज्ञापन

3 of 4
NTR30 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जूनियर एनटीआर के जन्मदिन पर मेकर्स ने NTR30 का मोशन पोस्टर रिलीज किया था जो बेहद जबरदस्त था और अब नए साल के मौके पर फिल्म की रिलीज डेट भी साझा कर दी गई है। बता दें कि जूनियर एनटीआर की मुख्य भूमिका वाली ये एक्शन थ्रिलर 5 अप्रैल, 2024 को दुनिया भर के थिएटरों में रिलीज होगी। फिलहाल तो दर्शकों को एक साल से भी ज्यादा इंतजार करना होगा  लेकिन जल्दी ही यह फिल्म फ्लोर पर जाने के लिए तैयार है। जानकारी के मुताबिक, NTR30 की शूटिंग अगले महीने यानी फरवरी में शुरू कर दी जाएगी।
 

Gurmeet Choudhary-Debina: भीड़ से देबिना को बचाने के चक्कर में चोटिल हुए गुरमीत, पैरों में आई है चोट

विज्ञापन

4 of 4
जूनियर एनटीआर - फोटो : instagram/ntr_fans_forever
जूनियर एनटीआर की यह आगामी मेगा बजट फिल्म 'NTR30' को सुधाकर मिक्कीलिनेनी और हरि कृष्ण द्वारा निर्मित किया जा रहा है वहीं इसे नंदमुरी कल्याण राम एनटीआर आर्ट्स और युवसुधा आर्ट्स के बैनर द्वारा पेश किया जाएगा। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर द्वारा तैयार किया जा रहा है। हालांकि फिल्म की कहानी और कलाकारों के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन कुछ महीनों पहले अभिनेता के जन्मदिन पर साझा किए गए मोशन पोस्टर को देखकर समझा जा सकता था कि यह एक एक्शन थ्रिलर होगी।
 

IIFA Nominations 2023: आईफा के नामांकन कमाल, हीरो एक्टर और हीरोइन सपोर्टिंग कैटेगरी में, बाकी के खेल भी पढ़िए

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें