रजनीकांत
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि कुछ समय पहले अभिनेता ने अपनी आगामी रिलीज के बारे में पीटीआई के साथ बातचीत की थी। उन्होंने कहा था कि यह एक बहुत बड़ी मनोरंजक फिल्म होगी। फिल्म पर बात करते हुए उन्होंने कहा था, "मैं निर्देशक ज्ञानवेल और लाइका के साथ अपनी 170वीं फिल्म कर रहा हूं, जो एक सामाजिक संदेश के साथ-साथ एक बड़ी मनोरंजन भी होगी। मैं फिल्म की शूटिंग करने जा रहा हूं। फिल्म का शीर्षक अभी तय नहीं हुआ है।" इस फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है। हाल ही में उनके जवान के म्यूजिक को काफी पसंद किया गया है।