सस्पेंस और साजिश से भरपूर बहुप्रतीक्षित तेलुगू क्राइम थ्रिलर 'दया' चार अगस्त को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। सीरीज में जेडी चक्रवर्ती, राम्या नामबीसन और ईशा रेब्बा मुख्य भूमिकाओं में हैं। पवन सादिनेनी द्वारा निर्देशित यह सीरीज एक फ्रीजर वैन चालक की असामान्य कहानी पेश करती है, जिसका अतीत काफी ज्यादा डार्क है। यह जबर्दस्त क्राइम थ्रिलर तेलुगू में बनाई गई है, जिसे हिंदी, तमिल, मलयालम, कन्नड़, बंगाली और मराठी में भी स्ट्रीम किया जा सकेगा।
Saira Banu: सायरा बानो ने साझा कीं फिल्म 'सगीना' की यादें, दिलीप कुमार के इस दृश्य को बताया फेवरेट