साउथ सुपरस्टार महेश बाबू और अभिनेत्री नम्रता की बेटी सितारा घट्टामनेनी इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। महेश बाबू की बेटी सितारा घट्टामनेनी हाल ही में टाइम्स स्क्वायर पर दिखने वाली पहली स्टारकिड बनीं। वह एक प्रसिद्ध ज्वेलरी ब्रांड की ब्रांड एंबेसडर हैं। सितारा का विज्ञापन चार जुलाई को न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर दिखाया गया था। हाल ही में खबर आई थी कि सितारा को इस विज्ञापन के लिए एक करोड़ रुपये की मोटी रकम फीस के तौर पर मिली थी। वहीं अब खबर आ रही है कि सितारा ने अपनी फीस दान कर दी है।