फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian 2: कई क्षेत्रों में इस वजह से हो रही कमल हासन की 'इंडियन 2' की एडवांस बुकिंग में देरी, प्रशंसक निराश

Tue, 09 Jul 2024 09:20 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'इंडियन 2' - फोटो : इंस्टाग्राम @ikamalhaasan
कमल हासन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'इंडियन 2' 12 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। फिल्म का प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार है। प्रसिद्ध फिल्म निर्माता शंकर द्वारा निर्देशित यह सोशल थ्रिलर फिल्म अपने ट्रेलर और गानों के साथ सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है। हालांकि, इसी बीच फिल्म के एडवांस टिकट बुकिंग को लेकर सिनेप्रेमियों में निराशा देखी गई है। रिपोर्ट की मानें तो अधिकांश भारतीय राज्यों में 'इंडियन 2' के लिए एडवांस बुकिंग अभी भी शुरू नहीं हुई है, टिकट केवल चुनिंदा स्थानों पर ही उपलब्ध हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
इंडियन 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@ikamalhaasan
इस तरह के हाई-प्रोफाइल सीक्वल के लिए यह देरी एक आश्चर्य की बात है, क्योंकि आम तौर पर प्रमुख रिलीज सिनेमाघरों में आने से कम से कम पांच दिन पहले प्री-बुकिंग शुरू कर देती हैं। सूत्रों का कहना है कि देरी, वितरकों और थिएटर मालिकों के बीच शर्तों पर असहमति के कारण हुई है। एडवांस टिकट बुकिंग में देरी से शंकर द्वारा निर्देशित फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे प्रशंसकों में निराशा फैल गई है।
विज्ञापन

3 of 5
इंडियन 2 ऑडियो लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कई लोग इस बात पर चिंता व्यक्त कर रहे हैं कि यह झटका बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन और कमल हासन अभिनीत फिल्म के आसपास की समग्र चर्चा को कैसे प्रभावित कर सकता है। फिल्म की प्रभावशाली पृष्ठभूमि के बावजूद 'इंडियन 2' ने रिलीज से पहले उतना व्यापक उत्साह पैदा नहीं किया है जिसकी आम तौर पर उम्मीद की जाती है। 

Longlegs Review: ‘लॉन्गलेग्स’ कातिल को पकड़ने निकले कानून के लंबे हाथ, निकोलस केज कमाल, मायका का मायाजाल


 

4 of 5
इंडियन 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
निर्देशक शंकर की 'इंडियन 2' साल 1996 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'इंडियन' का सीक्वल है। कमल हासन ने 1996 की फिल्म 'इंडियन' में दो भूमिकाएं निभाईं, एक पिता की और एक उनके बेटे की। पिता को एक अनुभवी स्वतंत्रता सेनानी के रूप में चित्रित किया गया था, जो देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक सजग व्यक्ति के रूप में भी काम करते हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और अच्छी कमाई की। वहीं अब कहा जा रहा है कि 'इंडियन 2' में भाग एक की कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा।

Rakhee: राखी के निधन की अफवाहें निकलीं झूठी, बेटी मेघना ने पारिवारिक तस्वीर साझा कर की ट्रोल्स की बोलती बंद

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इंडियन 2 - फोटो : X: @LycaProductions
फिल्म के कलाकार के बारे में तो इसमें कमल हासन के साथ काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, प्रिया भवानी शंकर, सिद्धार्थ, समुथिरकानी, बॉबी सिम्हा, ब्रह्मानंदम और अन्य महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म का निर्माण लाइका प्रोडक्शंस और रेड जाइंट मूवीज ने मिलकर किया है। अनिरुद्ध रविचंदर ने धुनें बनाई हैं। 'इंडियन 2' 12 जुलाई को तीन भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें