आरआरआर जब से रिलीज हुई है, तब से हर तरफ इस फिल्म की तारीफ हो रही है। इस फिल्म ने अब तक की खिताब अपने नाम किए हैं। वहीं अब एसएस राजामौली की फिल्म को दो कैटेगरी में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट भी किया गया है। बता दें कि गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स का 80वां संस्करण अमेरिका में कैलिफोर्निया के बेवेर्ली हिल्स स्थित बेवेर्ली हिल्टन में शुरू हो गया है। इसी कड़ी में 80वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में आरआरआर को सर्वश्रेष्ठ गैर अंग्रेजी फिल्म और सर्वश्रेष्ठ ओरिजिनल गाने 'नाटू नाटू' को इस श्रेणी में नामित किया गया है।