फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Darshan Thoogudeepa: कन्नड़ एक्टर दर्शन पर इवेंट में फेंकी गई चप्पल, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

Mon, 19 Dec 2022 08:16 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
दर्शन - फोटो : सोशल मीडिया
कन्नड़ अभिनेता दर्शन पर एक इंवेंट के दौरान चप्पल फेंकी गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनकी आगामी फिल्म 'क्रांति' के प्रचार करने दौरान यह घटना हुई। इस दौरान कैमरे पर यह सारा वाकया कैद हो गया। वायरल वीडियो में अभिनेता को फैंस से घिरे हुए देखा जा सकता है। तभी उनके कंधे पर अचानक एक चप्पल आकर लगती है। यह देखकर दर्शन हैरान रह जाते हैं। 
Alaya F: अलाया एफ ने 'जवानी जानेमन' से पहले साइन की थी यह फिल्म, एक रील देखकर ही अनुराग कश्यप दे दिया था ऑफर
 
विज्ञापन

2 of 4
दर्शन - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि अभिनेता तुरंत खुद को संभालते हुए नजर आते हैं। इस घटना के बाद दर्शन के फैंस काफी नाराज नजर आ रहे हैं और इसे अंजाम देने वाले शख्स की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। हालांकि इसके बाद यह इवेंट पूरी तरह से शांतिपूर्ण तरीके से हुआ।
Nora Fatehi: जैकलीन फर्नांडीज पर नोरा फतेही ने किया था मानहानि का मुकदमा, अब 21 जनवरी को होगी मामले की सुनवाई
विज्ञापन

3 of 4
दर्शन - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता के खिलाफ गुस्सा उनके बयान की वजह से भड़का है। हाल ही में उन्होंने भाग्य की देवी पर आपत्तिजनक बयान दे दिया था। उनके इस इंटरव्यू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुआ था। उनके इस बयान पर लोगों का गुस्सा अभिनेता पर फूट पड़ा था। लोगों ने उनके इस बयान की कड़ी निंदा की थी। साथ ही कई यूजर्स ने इसे महिलाओं के लिए गलत सोच रखने वाला बताया था। 
Sunil Grover: 'भारतीय कई पीढ़ियों से कर रहे अर्जेंटीना का समर्थन', सोशल मीडिया पर सुनील ग्रोवर का पोस्ट वायरल
विज्ञापन

4 of 4
दर्शन - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि दर्शन इन दिनों अपनी फिल्म क्रांंति का जोर शोर से प्रचार कर रहे हैं। इसके लिए वह और उनकी टीम ऑनलाइन मीडिया प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया इंफ्यूएंसर्स का भी सहारा ले रही है। रविवार के कार्यक्रम में बॉम्बे बॉम्बे शीर्षक वाले गीत को रिलीज किया गया, जो फिल्म इस फिल्म का दूसरा सिंगल ट्रैक है। इस  फिल्म का लेखन और निर्देशन वी. हरिकृष्णा ने किया है। उन्होंने फिल्म के लिए संगीत भी दिया है। दर्शन के अलावा, इसमें रचिता राम, रविचंद्रन और सुमलता भी हैं। यह फिल्म अगले महीने सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Titanic: 47 करोड़ के ‘टाइटैनिक’ पर फिल्म बनी 1250 करोड़ में, क्लाइमैक्स में इस्तेमाल हुआ था एक करोड़ लीटर पानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें