प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दिशा पाटनी अभिनीत नाग अश्विन की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। निर्माताओं ने बीते दिन 'भैरव एंथम' का प्रोमो जारी कर प्रशंसकों का उत्साह बढ़ा दिया। इतना ही नहीं निर्माताओं ने इसे भारत का सबसे बड़ा गाना करार भी दिया। पोस्ट के साथ जानकारी दी गई थी कि पूरा गाना आज जारी किया जाएगा। हालांकि, इसके वीडियो से पहले 'भैरव एंथम' का ऑडियो जारी कर दिया गया है। दिलजीत दोसांझ की सुरीली आवाज दर्शकों का दिल जीत रही है और यूट्यूब पर गाने की धूम देखी जा रही है।