फिल्म अभिनेत्रियां ज्यादातर अपने साथी कलाकारों को ही अपना हमसफर चुनती हैं। हालांकि बहुत सी अदाकाराएं ऐसी भी हैं जो एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से बाहर अपना दिल हार चुकी हैं। हंसिका मोटवानी भी उन्हीं अभिनेत्रियों में से एक हैं। हंसिका आज (4 दिसंबर) बिजनेसमैन सोहेल कथुरिया संग शादी के बंधन में बंध गई हैं। हंसिका के अलावा साउथ की बहुत सी ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने उद्योगपति को अपना जीवनसाथी चुना है। आइए देखते हैं लिस्ट... Photos Of The Day: मौनी ने हॉट लुक से उड़ाए होश और कृति सेनन का दिलकश अंदाज, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट
इस लिस्ट में श्रिया सरन का नाम भी शामिल है। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'दृश्यम 2' बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा रही है। यह फिल्म जल्द ही 200 करोड़ के क्लब में पहुंचने वाली है। श्रिया अब तक साउथ और बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने आंद्रे कोस्चिव से शादी की है। आंद्रे खेल की दुनिया से ताल्लुक रखते हैं, साथ ही वह एक बिजनेसमैन भी हैं। Drishyam 2 Box Office Day 17: बॉक्स ऑफिस पर 'दृश्यम 2' का जलवा बरकरार, 17वें दिन कमाए इतने करोड़ रुपये