फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahesh Babu: काम पर वापस लौटे महेश बाबू को फैंस ने दिया हौसला, 20 दिन पहले हो गया था पिता का निधन

Sun, 04 Dec 2022 10:46 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
महेश बाबू - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता और महेश बाबू के पिता कृष्णा इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। 15 नवंबर को हार्ट अटैक से अभिनेता का निधन हो गया था, जिसके बाद राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार हुआ। पिता के निधन के बाद से ही महेश बाबू टूट गए थे और उन्होंने सोशल मीडिया पर भी एक भावुक पोस्ट शेयर किया था। वहीं, अब वह 20 दिन बाद अपने काम पर वापस लौट आए हैं।
विज्ञापन

2 of 4
कृष्णा, महेश बाबू - फोटो : सोशल मीडिया
महेश बाबू के लिए यह साल शुरुआत से ही बुरा रहा है। जनवरी में अभिनेता के बड़े भाई रमेश बाबू का निधन हो गया था, तो सितंबर में उनकी मां इंदिरा देवा का। वहीं, अब नवंबर में उन्होंने अपने पिता को भी खो दिया। फैंस लगातार अपने चहेते सितारे को हिम्मत दे रहे थे। वहीं, अब अभिनेता ने पिता के निधन के 20 दिन बाद फिर से अपना काम शुरू कर दिया है, जिसे देखकर फैंस काफी खुश हैं।

Kheasri Laal Yadav: दुश्मनी भुलाकर पवन सिंह ने किया खेसारी लाल का समर्थन, कहा- मैं नहीं चाहता कि गुस्से में...
 
विज्ञापन

3 of 4
महेश बाबू - फोटो : सोशल मीडिया
महेश बाबू ने ट्विटर पर अपना फोटो शेयर करते हुए बताया कि वह काम पर वापस लौट आए हैं। तस्वीर में वह नियॉन ग्रीन कलर की स्ट्राइप्स वाली ब्लैक जैकेट पहने नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही चेहरे पर थोड़ी सी दाढ़ी और अभिनेता का हेयरस्टाइल भी काफी बढ़िया लग रहा है। फैंस भी अभिनेता के वापस काम शुरू करने से खुश हैं और कह रहे हैं कि काम सब ठीक कर देता है। वहीं, एक अन्य फैन ने लिखा, जीवन को चलते रहना होता है, भगवानों ने ये संसार छोड़ दिया है, लेकिन वह आपके साथ हैं और आशीर्वाद दे रहे हैं।

Priya Ahuja: बेडरूम फोटोज शेयर कर ट्रोल्स के निशाने पर आईं ‘तारक मेहता’ की रीटा रिपोर्टर,अब दिया मुंहतोड़ जवाब
 
विज्ञापन

4 of 4
महेश बाबू - फोटो : सोशल मीडिया
महेश बाबू के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह एसएस राजामौली की अगली फिल्म में नजर आएंगे। इस एक्शन एडवेंचर फिल्म पर अभी काम शुरू नहीं हुआ है, लेकिन राजामौली को अक्सर फिल्म को लेकर बात करते देखा गया है। उनका कहना है कि वह हॉलीवुड की 'इंडियाना जोन्स' स्टाइल में एक एडवेंचर फिल्म बनाएंगे। वहीं, महेश बाबू पूजा हेगड़े के साथ एक फिल्म में नजर आएंगे, जिसे फिलहाल SSMB28 के नाम से बुलाया जा रहा है।

Weekly Wrap: विवादों में परेश रावल और ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर बवाल, पढ़ें बीते हफ्ते की 10 बड़ी खबरें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें