एआर मुरुगदास
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, 'गजनी' के हिंदी संस्करण की सफलता के बाद एआर मुरुगदास ने शुरुआत में शाहरुख खान के साथ फिल्म करने की योजना बनाई थी। हालांकि, कुछ कारणों से फिल्म आगे नहीं बढ़ पाई और निर्देशक ने अपने अन्य विषयों पर ध्यान देना शुरू कर दिया, लेकिन अब मुरुगदास ने मुख्य भूमिका में शिवकार्तिकेयन के साथ इस विषय को पुनर्जीवित करने का फैसला किया है।