फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South Films: इन साउथ फिल्मों का हिंदी दर्शकों को है बेसब्री से इंतजार, लिस्ट में प्रभास की दो मूवीज भी शामिल

Fri, 22 Sep 2023 05:09 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
साउथ की फिल्में - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण भारतीय फिल्मों को देश के कोने-कोने में पसंद किया जाता है। इन फिल्म की कहानी से लेकर एक्शन तक को काफी उत्साह के साथ देखा जाता है। हिंदी पट्टी में साउथ की फिल्मों का लंबे समय से बोलबाला रहा है। अब तक कई ऐसे फिल्में हैं, जिन्हें हिंदी भाषी राज्यों में जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिल चुका है। ऐसे में आज हम आपको साउथ की कुछ ऐसे आगामी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका इंतजार हिंदी बेल्ट में लंबे समय से किया जा रहा है। माना जा रहा है कि इन फिल्मों के हिंदी वर्जन टिकट खिड़की पर जमकर कमाई करेंगे।
Rajkummar Rao: राजकुमार राव की 'न्यूटन' को पूरे हुए छह साल, अभिनेता ने साझा किया अनुभव
विज्ञापन

2 of 5
लियो - फोटो : सोशल मीडिया
लियो
फिल्म लियो में दलपति विजय लीड रोल में हैं। इसका निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया है। इससे पहले लोकेश कमल हासन के साथ विक्रम बना चुके हैं। हिंदी पट्टी में यह फिल्म काफी पसंद की गई थी। हिंदी भाषा राज्यों में विक्रम की भी अच्छी फैन फॉलोइंग है। यही वजह है कि लियो का इंतजार दर्शकों को बेसब्री से है।
विज्ञापन

3 of 5
सालार - फोटो : सोशल मीडिया
सालार
सुपरस्टार प्रभास की फैन फॉलोइंग पूरे देश में है। उनकी फिल्मों का लोगों को खूब इंतजार रहता है। अभिनेता जल्द ही सालार में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील ने किया है। उनकी पिछली फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 ने हिंदी पट्टी में 435 करोड़ से अधिक का कारोबार किया था। यही वजह है कि माना जा रहा है कि फिल्म का हिंदी वर्जन कमाई के कई रिकॉर्ड अपने नाम कर सकता है।

4 of 5
'पुष्पा 2' का टीजर - फोटो : Social media
पुष्पा 2
पुष्पा के लिए अल्लू अर्जुन को हाल ही में बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है। इस फिल्म को हिंदी दर्शकों ने भी खूब पसंद किया था। हिंदी भाषा में यह फिल्म 100 करोड़ से अधिक का कारोबार करने में सफल रही थी। लोगों को इसके दूसरे भाग का लंबे समय से इंतजार है। माना जा रहा है कि पुष्पा द रूल रिलीज के बाद अपना पिछला रिकॉर्ड हिंदी पट्टी में आसानी से तोड़ देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कल्कि 2898 एडी - फोटो : सोशल मीडिया
कल्कि 2898 एडी
इस लिस्ट में प्रभास की एक और फिल्म शामिल है, जिसका जबर्दस्त बज बना हुआ है। इस फिल्म का नाम कल्कि 2898 एडी है। फिल्म में प्रभास के अलावा दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन जैसे सितारों ने भी काम किया है। रिलीज के बाद इस पैन इंडिया फिल्म को हिंदी भाषी क्षेत्र में भी शानदार रिस्पॉन्स मिल सकता है।
Ashutosh Gowariker: न्यास के सहयोग से आदि शंकराचार्य पर फिल्म बनाएंगे आशुतोष गोवारिकर, साझा की खुशी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें