बॉलीवुड में एक-दूसरे की फिल्मों की समीक्षाओं का दौर चलता रहता है। साउथ से लेकर बॉलीवुड तक सभी सितारे एक-दूसरे की फिल्मों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हैं। जहां पहले दर्शकों की नजर किसी भी फिल्म के रिलीज होने से पहले समीक्षकों द्वारा साझा किए गए रिव्यू पर होती थी, वहीं अब उनके साथ ही स्टार्स द्वारा फिल्मों पर दी गई प्रतिक्रियाएं भी सभी के लिए उतनी ही महत्वपूर्ण होती है। जहां हाल ही में बड़े-बड़े सितारों ने संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित 'एनिमल' पर प्यार लुटाया था, वहीं अब हाल ही में देश और दुनिया में 'पुष्पा' के नाम से मशहूर अभिनेता अल्लू अर्जुन ने नानी और मृणाल ठाकुर की अपकमिंग फिल्म 'हाय नन्ना' यानी 'हाय पापा' के की जमकर तारीफ की है।