फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arjun Rampal: 'भगवंत केसरी' को मिल रहे रिस्पॉन्स से अर्जुन रामपाल बेहद खुश, दर्शकों का जताया आभार

Sun, 22 Oct 2023 05:37 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भगवंत केसरी - फोटो : सोशल मीडिया
'भगवंत केसरी' से हाल ही में साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाले अर्जुन रामपाल ने फिल्म को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद दर्शकों का आभार जताया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ से ओपनिंग ली है। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा,  ''भगवंत केसरी शुरू से अंत तक मेरे लिए वास्तव में विशेष रही है। ऐसे अविश्वसनीय कलाकारों के साथ काम करने से लेकर इसे दुनियाभर में दर्शकों से मिले प्यार तक , यह यात्रा असाधारण रही है।'' 
TV Celebs: टीवी की ये मशहूर अभिनेत्रियां साउथ फिल्मों में भी बिखेर चुकी हैं जलवा, लिस्ट में बड़े नाम शामिल
विज्ञापन

2 of 5
अर्जुन रामपाल  - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता ने आगे कहा, ''मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने दशहरा के शुभ अवसर पर फिल्म देखने के लिए समय निकाला। जिन लोगों ने इसे अभी तक नहीं देखा है वो किसका इंतजार कर रहे हैं, भगवंत केसरी का रोमांच देखने से न चूकें।''
विज्ञापन

3 of 5
अर्जुन रामपाल- लंदन फाइल्स - फोटो : social media
बता दें कि रिलीज से पहले निर्माताओं ने उनके चरित्र का पोस्टर साझा किया था और अभिनेता को खतरनाक राहुल सांघवी के रूप में पेश किया था। इसे देखने के बाद से ही अर्जुन के फैंस फिल्म का इंतजार कर रहे थे। फिल्म में उनका लुक और एक्टिंग लोगों को काफी पसंद आया है। 

4 of 5
अर्जुन रामपाल - फोटो : ANI
'भगवंत केसरी' की बात करें तो अनिल रविपुडी ने तेलुगु भाषा की एक्शन ड्रामा फिल्म को लिखा और निर्देशित किया है। इसका निर्माण शाइन स्क्रीन्स बैनर के तहत साहू गरापति और हरीश पेड्डी द्वारा किया गया है। फिल्म में काजल अग्रवाल बालकृष्ण के साथ प्रमुख महिला की भूमिका निभा रही हैं। इसमें श्रीलीला एक महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अर्जुन रामपाल - फोटो : सोशल मीडिया
अर्जुन के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वह जल्द ही निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस में नजर आने वाले हैं। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में दिखेंगी। इसके अलावा परेश रावल और सुहेल नैयर भी फिल्म में अहम किरदारों में हैं। इसका निर्देशन कुश एस सिन्हा कर रहे हैं। इस ड्रामा फिल्म को 17 नवंबर को रिलीज करने की तैयारी चल रही है।
Rajveer Deol: 'एनिमल' में बॉबी देओल के लुक पर राजवीर ने दी ये प्रतिक्रिया, चाचा को दी थी ये सलाह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें